फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industrialist from seven planes

चार्टर्ड विमानों से पहुंचे पंजाब सम्मिट के मेहमान

Tue, 10 Dec 2013 09:17 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 10 Dec 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
Industrialist from seven planes
मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब समिट में भाग लेने के लिए देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति अपनी-अपनी चार्टेड फ्लाइट्स से सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे।
विज्ञापन


इन उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल एवं टीना अंबानी मुख्य रूप से शामिल थे। रिलायंस का काफिला एयरबस से उतरा।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उद्योगपतियों की सिक्योरिटी के लिए खास इंतजाम किए गए थे। चार्टेड फ्लाइट्स सुबह साढ़े दस बजे से उतरना शुरू हुईं।

चंडीगढ़ में कुल पांच चार्टेड फ्लाइट्स उतरीं। इनमें रिलायंस, जीवीके, रैलीगियर, डिश टीवी और डीएलएफ के निजी विमान शामिल थे।

यह सभी उद्योगपति अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मोहाली में होने वाली समिट के लिए पहुंचे हैं। लक्ष्मी मित्तल और मुकेश अंबानी जब एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे तो यहां उनको रिसीव करने के लिए खास इंतजाम किए गए थे।

यह इंतजाम पंजाब सरकार की ओर से किया गया था। लैंड करने वालों में सबसे बड़ा काफिला रिलायंस का रहा।

इसकी एयरबस यहां उतरी। इसमें मुकेश अंबानी और टीना अंबानी शामिल थे। मुकेश अंबानी का यह काफिला सुबह साढ़े नौ बजे ही सिटी एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक कैप्टन एचएस तूर ने कहा कि चार्टेड फ्लाइट्स की वजह से किसी को कोई समस्या नहीं आई। नियमित फ्लाइट्स सामान्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed