फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railways Trains Full on Holi Festival

परेशानीः होली से 10 दिन पहले ट्रेनें फुल, नहीं मिल रहे विकल्प, दूसरे रूट पर भी वेटिंग लिस्ट सौ पार

Thu, 05 Mar 2020 12:14 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, चंडीगढ़
दीपक शाही, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Trains Full on Holi Festival
प्रतीकात्मक तस्वीर
होली के त्योहार पर ट्रेनों में बुकिंग के लिए मारामारी शुरू हो गई है। 10 दिन पहले और बाद तक चंडीगढ़ से यूपी, बिहार, राजस्थान, मुंबई की ट्रेनों में सीटें अभी से ही पैक हो गई हैं। वहीं कानपुर और इलाहाबाद के लिए चंडीगढ़ से फिलहाल कोई ट्रेन नहीं चल रही है। क्योंकि चंडीगढ़ से इलाहाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस को 31 मार्च तक रद नहीं की गई। ऐसे में अब इस रूट पर कोई और ट्रेन नहीं होने के कारण लोगों को हरियाणा दिल्ली और यूपी जाने के लिए दूसरी ट्रेनों में भी होली के चलते  विकल्प नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से गोरखपुर और वाराणसी के लिए ट्रेन
होली को लेकर चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच ट्रेन संख्या-04924 चंडीगढ़ से 5 और 12 मार्च के बीच प्रत्येक हर वीरवार को चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या-04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए 6 और 13 मार्च के बीच कर शुक्रवार को चलेगी। वहीं अगर आप चंडीगढ़ रहते हैं, आपको वाराणसी जाना है, तो होली के चलते ट्रेनों में बुकिंग नहीं मिल रही है, तो विकल्प के रूप में बठिंडा से अंबाला के रास्ते चलने वाली स्पेशल ट्रेन में बुकिंग करा सकते हैं। इस ट्रेन का संचालन एक मार्च से किया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर-04998 रविवार को 1 मार्च और फिर 8 मार्च को बठिंडा से चलेगी। वहीं वाराणसी से 2 मार्च और 9 मार्च को ट्रेन बठिंडा के लिए जाएगी। यह ट्रेन बरनाला, पटियाला, अंबाला, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर से होकर गुजरेगी। इसके अलावा वाराणसी के लिए नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या-04074 नंबर ट्रेन 3 से 10 मार्च तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को दिल्ली से चलेगी। इसके अलावा काशी से 4 मार्च से 11 मार्च तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगल डैम से लखनऊ

अगर आप पंजाब और हिमाचल की सीमा पर बसे नंगल डैम से लखनऊ जाना चाहते हैं तो आपके लिए 2 मार्च और 9 मार्च को सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा लखनऊ से नंगल के लिए 3 मार्च और 10 मार्च को ट्रेन रवाना होगी।

बिहार, कानपुर, इलाहाबाद के लिए दिल्ली के आनंद विहार से स्पेशल ट्रेन
होली पर स्पेशल ट्रेन 8 मार्च को दिल्ली के आनंद विहार से सुबह 10 बजे चलकर उसी दिन शाम 5.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में पटना से आनंद विहार एसी एक्सप्रेस 8 मार्च को पटना जंक्शन से 19.35 बजे खुलकर अगले दिन शाम 1.20 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed