{"_id":"58b916574f1c1b87598312da","slug":"indian-railway-special-train-tejas-will-start-from-august-from-chandigarh-to-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़वासियों को मिलने वाली है स्पेशल ट्रेन, देखिए खासियतें और ये होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़वासियों को मिलने वाली है स्पेशल ट्रेन, देखिए खासियतें और ये होगा फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों को बहुत जल्द रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। यह ट्रेन बेहद खास होगी और इसके बड़े फायदे होंगे। इसके बाद चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। सिर्फ पौने तीन घंटे में आप चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसके लिए बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अगस्त के दूसरे सप्ताह से पंचकूला, मोहाली व चंडीगढ़ वासियों के लिए नॉन स्टॉप तेजस के रूप में एक ऐसी ट्रेन मिलने वाली है, जो महज पौने तीन घंटे में यात्रियों को चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचा देगी।
इस ट्रेन का आवागमन शुरू होने के बाद ट्राइसिटी के साथ साथ हिमाचल और दिल्ली वालों के लिए भी चंडीगढ़ से दिल्ली आने जाने के लिए विकल्प बढ़ जाएगा। इस ट्रेन को चलाने के लिए रेल बोर्ड की ओर से कवायद जारी है। कपूरथला और चेनन्नई में तेजस के कोच निर्माण किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो जून एंड या जुलाई के फर्स्ट वीक तक तेजस के कोच का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
अगले सप्ताह डीआरएम भेजेंगे डॉक्यूमेंट
अंबाला डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे सेफ्टी की ओर से चंडीगढ़ दिल्ली मार्ग पर तेजस चलाने के लिए अनुमति चाहिए। इसके लिए डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। अगले सप्ताह में सोमवार तक रेलवे सेफ्टी के पास अनुमति के लिए डॉक्यूमेंट जमा करा दिए जाएंगे। 130 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चलेगी चंडीगढ़ से दिल्ली तक तेजस 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि चंडीगढ़-दिल्ली रेलवे ट्रैक इस रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए बिल्कुल फिट है। इसके लिए हमें ट्रायल भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं रेलवे बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जुलाई तक तेजस के चलने का टाइम टेबल भी जारी कर दिया जाएगा।

ये होंगी स्पेशल सुविधाएं
रामपुर में बुधवार को होली के मद्देनजर ट्रेनों में उमड़ी भीड़।
कपूरथला और चेनन्नई में तेजस ट्रेन में जोड़ने के लिए टैल्गो कोच बनाए जा रहे हैं। इस कोच में यात्रियों के लिए अलग से एक दर्जन से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस ट्रेन के कोच में यात्रियों को जहां वाई-फाई की सुविधा होगी, वहीं कोच में सुधार के अलावा, हेड फोन सॉकेट के साथ-साथ हर यात्री के लिए मनोरंजन स्क्रीन सहित कई नई सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही जैव वेक्यूम शौचालय, एलईडी बोर्ड जो सुरक्षा निर्देशों को लेकर यात्रियों को जानकारी देगा। वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए ब्रेल डिस्प्ले तथा इलेक्ट्रानिक रिजर्वेशन चार्ट भी होगा।
तेजस कम समय में एक बेहतर विकल्प
डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि तेजस ट्राइसिटी से दिल्ली तक कम समय में जाने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प होगा। इसमें फ्लेक्सी फेयर का भी चक्कर नहीं होगा। अभी चंडीगढ़ से दोपहर 12 बजे चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी के बाद लोगों के पास दिल्ली जाने के लिए शाम 6.20 की शताब्दी के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
तेजस के चलने से लोगों को दोपहर 2.30 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली लग्जरी ट्रेन से जाने का विकल्प होगा। इसके अलावा दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए भी सुबह 7.40 बजे के बाद दोपहर 2.35 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस थी। उसके बाद शाम 5.15 पर कालका- चंडीगढ़ शताब्दी और 7.15 पर नई दिल्ली शताब्दी का विकल्प था। ऐसे में तेजस चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच लग्जरी सफर को और आसान बनाएगी।

हर स्टॉपेज पर 15 किमी प्रतिघंटा हो जाती है रफ्तार
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
शताब्दी एक्सप्रेस के चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चार स्टॉपेज हैं। जानकारी के मुताबिक शताब्दी एक्सप्रेस की रफ्तार हर स्टॉपेज से पहले 15 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाती है। ऐसे में करीब तीन मिनट का समय बर्बाद होता है। उसके बाद शताब्दी को रफ्तार पकड़ने के करीब दो से ढाई मिनट का समय लग जाता है।
ऐसे में देखा जाए तो हर स्टॉपेज पर शताब्दी के करीब सात से आठ मिनट खराब होते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चार स्टॉपेज के चलते करीब 20 से 25 मिनट का समय बर्बाद हो जाता है। जबकि तेजस को फिलहाल नॉन स्टॉप रखा गया है। ऐसे में तेजस 2 घंटे 45 मिनट में चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच जाएगी।
रविवार को होगा ज्यादा फायदा
चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रविवार को ज्यादा फायदा मिलेगा। क्योंकि रविवार को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़-नई दिल्ली ट्रेन रद्द रहती है। ऐसे में रविवार के दिन चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यह ट्रेन फायदेमंद साबित होगी।