{"_id":"5cac4a6ebdec2223512da7b1","slug":"indian-railway-special-train-for-hussainiwala-border-on-baisakhi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अप्रैल को बैसाखी मेले पर हुसैनीवाला बॉर्डर के लिए दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, रोडवेज भी चलाएगा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अप्रैल को बैसाखी मेले पर हुसैनीवाला बॉर्डर के लिए दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, रोडवेज भी चलाएगा बसें
Tue, 09 Apr 2019 01:02 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
हुसैनीवाला बॉर्डर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस साल भी हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक पर बैसाखी मेला 14 अप्रैल 2019 को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर डीसी चंद्र गैंद ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम फिरोजपुर अमित गुप्ता को मेला इंचार्ज नियुक्त किया गया है। बीडीपीओ फिरोजपुर उनके साथ बतौर मेला अधिकारी ड्यूटी देंगे।
मेले वाले दिन रेलवे की तरफ से सुबह 9 बजे शहीदी स्मारक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। शाम 5 बजे तक यहां आने वाले लोगों के लिए ट्रेन सर्विस उपलब्ध रहेगी। उन्होंने पंजाब रोडवेज के अधिकारियों से रेलवे की तर्ज पर स्पेशल बसें चलाने के लिए कहा, ताकि दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को भी मेला स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
डीसी चंद्र गैंद ने बताया कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर मेला स्थल पर तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। पहला कंट्रोल रूम शहीदी स्मारक के नजदीक, दूसरा पार्किंग कांप्लेक्स के नजदीक और तीसरा स्नान वाली जगह पर होगा। डीसी ने इसके साथ अन्य सभी विभागों से व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर काउंसिल और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को पीने के पानी, अस्थायी शौचालयों, साफ-सफाई के पूरे इंतजाम करने के लिए कहा, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न आए।