{"_id":"5c18a5d8bdec22571463d0d5","slug":"indian-railway-project-to-run-three-trains-for-baba-bhalku-rail-museum-on-new-year-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर लोगों को तोहफे में 3 नई ट्रेनें देगा रेलवे, एक संग्रहालय से जुड़ा कनेक्शन, जाएं और देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर लोगों को तोहफे में 3 नई ट्रेनें देगा रेलवे, एक संग्रहालय से जुड़ा कनेक्शन, जाएं और देखें
Tue, 18 Dec 2018 01:17 PM IST
खुशबू गोयल
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला ट्रैक से होकर हिल्सक्वीन शिमला आने वाले सैलानियों को रेलवे नए साल पर नई सौगात देने जा रहा है। 15 जनवरी से पहले शिमला आने वाली तीन ट्रेनों का संचालन बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक शुरू कर दिया जाएगा। बाबा भलखू रेल संग्रहालय (शिमला ऐक्सटेंशन) तक ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए विंटर फील्ड के नीचे रेलवे पार्किंग के पास ट्रैक के इर्द गिर्द खड़ी होने वाली गाड़ियों को हटा दिया है।
गाड़ियां ट्रैक की ओर खड़ी न हो इसके लिए लोहे के एंगल गाड़ दिए गए हैं। ट्रैक पर अतिक्रमण न हो इसके लिए फेंसिंग करने की भी तैयारी है। रेल म्यूजियम और रेलवे कार पार्किंग के बीच का गेट भी बदल दिया है। रेल ट्रैक से गेट की दूरी पहले जहां ढाई मीटर थी वहीं अब इसे बढ़ा कर साढ़े तीन मीटर कर दिया है, ताकि आसानी से गाड़ियां यहां से होकर गुजर सकें।
ट्रेन खड़ी करने के लिए रेल म्यूजियम के प्लेट फार्म और साइडिंग की जांच भी की गई है। शिमला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से रेल म्यूजियम के प्लेटफार्म नंबर एक तक गाड़ियों का संचालन होगा।

मुख्यालय के निर्देशों पर होगा संचालन : बजाज
indian railway
शिमला ऐक्सटेंशन तक गाड़ियों का संचालन शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद गाड़ियों का संचालन शुरू होगा। फिलहाल तीन गाड़ियां शिमला ऐक्सटेंशन तक चलाई जाएंगी।
- डीके बजाज सहायक मंडल अभियंता, अंबाला मंडल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए थे निर्देश
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 23 जून को शिमला रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों को शिमला आने वाली ट्रेनें को शिमला ऐक्सटेंशन तक चलाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 4 जुलाई को शिमला रेलवे स्टेशन से बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक ट्रेन चलाने का सफ ल ट्रायल किया गया।
850 मीटर है स्टेशन से म्यूजियम की दूरी
शिमला रेलवे स्टेशन से रेल संग्रहालय की दूरी 850 मीटर है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे (कालका-शिमला सेक्शन) की ओर से इस ट्रैक पर गाड़ी चलाने के लिए ट्रैक फिटनेस सर्टिफि केट मिल चुका है। गाड़ियां रेल संग्रहालय तक चलाने के लिए 850 मीटर ट्रैक पर गटका डाल कर बैलेंसिंग का काम पूरा कर लिया है।