फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway New Train from Chandigarh to Firozpur

चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए दौड़ेगी एक और ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल और टाइमिंग

Fri, 15 Feb 2019 03:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Feb 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway New Train from Chandigarh to Firozpur
train - फोटो : डेमो
फिरोजपुर के लिए अब एक और ट्रेन चंडीगढ़ से दौड़ेगी। रेलवे ने इसकी टाइमिंग और शेड्यूल जारी कर दिया है, जानने के लिए ये खबर जरूर देखें। रेलवे ने लुधियाना से फिरोजपुर के बीच प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन (सतलुज एक्सप्रेस) का विस्तार चंडीगढ़ तक करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी।
विज्ञापन


सांसद किरण खेर ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया था, कि चंडीगढ़ में बेहतर रेल कनेक्टिविटी हो और शहर से फिरोजपुर के लिए एक और ट्रेन शुरू हो। रेलवे ने उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए लुधियाना-फिरोजपुर ट्रेन (14629/14630) को चंडीगढ़ तक एक्सटेंड करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इससे चंडीगढ़ को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल जाएगी। लुधियाना से फिरोजपुर के बीच चलने वाली ट्रेन सुबह 7.10 पर लुधियाना से चलती है और सुबह 9.45 पर फिरोजपुर पहुंचती है। फिरोजपुर से यह ट्रेन शाम 5.40 पर चलती है और रात 8.10 पर लुधियाना पहुंचती है। ट्रेन के चंडीगढ़ तक एक्सटेंड होने के बाद इसका समय क्या होगा यह फिलहाल तय नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि चंडीगढ़ से पिरोजपुर के लिए यह ट्रेन सुबह चलेगी और फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए शाम को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी केवल चल रही एक ट्रेन
फिलहाल चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए पहले से ही एक ट्रेन चल रही है। यह ट्रेन फरवरी 2015 में लोगों की मांग को देखते हुए शुरू की गई थी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए शाम को चलती है। लेकिन, लुधियाना-फिरोजपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को चंडीगढ़ तक एक्सटेंड करने के बाद शहर के लोगों को लुधियाना, मोगा और फिरोजपुर के लिए सुबह के समय भी एक ट्रेन मिल जाएगी। यह ट्रेन अभी फिरोजपुर रात साढ़े नौ बजे पहुंचती है। जबकि वापसी में यह फिरोजपुर से ट्रेन सुबह सात बजे फिरोजपुर से चलकर 12.15 पर चंडीगढ़ पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed