फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian railway changed train timings, see new timing schedule

रेलवे ने 1 नवंबर से बदली टाइमिंग, जानिए अब कौन सी ट्रेन कब आएगी?

Sun, 19 Nov 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Nov 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
indian railway changed train timings, see new timing schedule
रेलवे ने बदली ट्रेनों की टाइमिंग - फोटो : File Photo
ट्रेन में सफर करने वाले ध्यान दें, रेलवे ने एक नवंबर से टाइमिंग्स में बदलाव कर दिया है। सियालदाह-जम्मूतवी के बीच चलने वाली साप्ताहिक ‘हमसफर’ का भी शेड्यूल जारी हो गया है, मगर ट्रेन कब चलेगी अभी तय नहीं है। ट्रेन (22317) हर सोमवार सियालदाह से 3.20 पर चलेगी और मंगलवार रात्रि 11.40 पर पहुंचेगी, जबकि (22318) बुधवार शाम 7.20 बजे चलेगी।
विज्ञापन


इसी तरह जालंधर से दरभंगा के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस (22451) हर शनिवार सुबह 3.45 पर चलेगी और रविवार शाम को 5.10 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। यही ट्रेन (22452) रविवार सुबह 10 बजे जालंधर से चलेगी और सोमवार को सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


बिलासपुर से फिरोजपुर के बीच चलने वाली दूसरी साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस (22895) हर रविवार सुबह 10 बजे बिलासपुर से चलेगी और सोमवार को दोपहर एक बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इसी तरह यही ट्रेन (22896) हर सोमवार रात 11.40 बजे फिरोजपुर से चलेगी और बुधवार सुबह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का भी बदला टाइम टेबल

indian railway changed train timings, see new timing schedule
रेलवे ने बदली ट्रेनों की टाइमिंग
अमृतसर से दिल्ली ट्रेन नंबर 11058 अब दिल्ली रात 8.45 बजे पहुंचेगी। अमृतसर से दिल्ली ट्रेन नंबर 14673 अब दोपहर 12.30 की बजाए 1.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस 14519 अब दिल्ली पांच मिनट लेट दोपहर 2.50 पर पहुंचेगी। फिरोजपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 14601 अब फिरोजपुर से सुबह 8.25 की बजाए 8.05 पर चलेगी और श्रीगंगानगर सुबह 8.20 की बजाय 8.02 बजे पहुंचेगी।

मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर ट्रेन नंबर 19023 अब फिरोजपुर स्टेशन पर 5 मिनट पहले रात्रि 10.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह फिरोजपुर- दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14625 फिरोजपुर स्टेशन पर 20 मिनट पहले दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर नंबर 54025 अब 10 मिनट पहले सुबह 6.55 पर दिल्ली पहुंचेगी। एक अन्य दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर नंबर 54421 ट्रेन दिल्ली में 45 मिनट पहले सुबह 11.15 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

दिल्ली-पानीपत मेमू ट्रेन नंबर 64533 अब 10 मिनट पहले दिल्ली स्टेशन दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट मेमू 64545 अब 15 मिनट पहले सुबह 10.20 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र-अंबाला डेमू 74993 अब 20 मिनट पहले 12.25 बजे कुरुक्षेत्र पहुचेंगी। जम्मूतवी-दिल्ली एक्सप्रेस 14646 अब जम्मूतवी से 15 पहले रात्रि 9 बजे चलेगी। जम्मूतवी- हरिद्वार एक्सप्रेस 14606 अब 10 मिनट पहले जम्मू से रात्रि 10.20 पर चलेगी। अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र डेमू अंबाला कैंट से 20 मिनट लेट सुबह 7.45 बजे चलेगी।

तेजस का शेड्यूल और टाइमिंग भी जारी की गई

indian railway changed train timings, see new timing schedule
रेलवे ने बदली ट्रेनों की टाइमिंग
दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘तेजस’ का शेड्यूल भी नार्दर्न रेलवे ने जारी कर दिया है। विडंबना यह है कि तेजस शुरू करने संबंधी योजना तेज गति से नहीं चल रही है। शेड्यूल तो जारी हो गया, मगर यह ट्रेन कब चलेगी, इस बारे में अभी कोई अता-पता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन की घोषणा विगत वर्ष बजट के दौरान की गई थी, लेकिन बार-बार इस ट्रेन केचलने की संभावनाएं टलती गई। दरअसल, अंबाला से चंडीगढ़ के बीच चल रहे ट्रैक दोहरीकरण के लटके काम की वजह से तेजस के पटरी पर उतरने की संभावना भी लटकी पड़ी है। जब तक दोहरीकरण का काम पूरा नहीं होता, यह ट्रेन पटरी पर नहीं लाई जाएगी, लेकिन फिर भी नार्दर्न रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।

शेड्यूल के अनुसार सेमी हाईस्पीड ट्रेन तेजस हफ्ते में छह दिन चलेगी। इसमें एसी कार की 9, आरआर कार के 12, एग्जीक्यूटिव एसी कार का एक कोच मौजूद होगा। ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी। ट्रेन (22425) सुबह 9.30 बजे दिल्ली से चलेगी और दोपहर 12.25 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। तेजस (22426) चंडीगढ़ से दोपहर 2.35 बजे वापस दिल्ली रवाना होगी और शाम 5.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ये रही हरियाणा में ट्रेनों की नई टाइमिंग

indian railway changed train timings, see new timing schedule
रेलवे ने बदली ट्रेनों की टाइमिंग
उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के संचालन में आंशिक परिवर्तन किया गया है, साथ ही 27 गाड़ियों की गति भी बढ़ाई जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार 27 रेलगाड़ियों की गति में बढ़ोतरी की गई है जिससे रेवाड़ी-सतनाली-सादुलपुर रूट पर चल रही गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी में 15 मिनट, 54790 बीकानेर-रेवाड़ी में 10 मिनट, 59730 रेवाड़ी-सीकर में 45 मिनट के समय की बचत होगी।

इसके अलावा रूट की अनेक गाड़ियों समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार 14022 सीकर-दिल्ली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस सीकर से चलकर 00:55 बजे लोहारू और यहां से 1:20 बजे चलकर 1:36 बजे सतनाली, 02:06 बजे महेंद्रगढ़, 02:20 बजे कनीना खास, 02:32 बजे डहीना जैनाबाद, 04:05 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 54012 सादुलपुर-तिलकब्रिज पैसेंजर सादुलपुर से चलकर 03:40 बजे लोहारू, 03:59 बजे सतनाली, 04:33 बजे महेंद्रगढ़, 04:57 बजे कनीना खास और 05:55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 74848 बजे हिसार-सादुलपुर-रेवाड़ी हिसार से रात 02:05 बजे की बजाय 01:35 बजे चलकर 02:55 बजे सादुलपुर तथा यहां से 03:30 बजे चलकर 4:45 बजे लोहारू, 05:09 बजे, 05:09 बजे सतनाली, 05:42 बजे महेंद्रगढ़, 06:06 बजे कनीना और 06:55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

 

indian railway changed train timings, see new timing schedule
रेलवे ने बदली ट्रेनों की टाइमिंग - फोटो : डेमो
गाड़ी संख्या 59727 सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर सीकर से सुबह 06:40 बजे की बजाए 07:40 बजे सीकर से चलकर 10:25 बजे लोहारू पहुंचकर 10:55 बजे चलकर 11:15 बजे सतनाली, 11:54 बजे महेंद्रगढ़, 12:18 बजे कनीना और 13:35 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54810 जोधपुर रेवाड़ी जोधपुर से चलकर 12:10 बजे लोहारू, 12:33 बजे सतनाली, 13:10 महेंद्रगढ़, 13:37 कनीना और 14:45 बजे रवाड़ी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 74846 हिसार-सादुलपुर-रेवाड़ी हिसार से चलकर शाम 16:45 बजे लोहारू, 17:08 बजे सतनाली, 17:40 बजे महेंद्रगढ़, 18:29 बजे कनीना और 19:05 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22422 भगत की कोठी-दिल्ल सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट भगत की कोठी से चलकर 18:45 बजे लोहारू, 19:02 बजे सतनाली, 19:20 बजे महेंद्रगढ़ और 20:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 54789 बीकानेर-रेवाड़ी बीकानेर से चलकर 20:20 बजे लोहारू, 20:47 बजे सतनाली, 21:26 बजे महेंद्रगढ़, 21:50 कनीना और 22:45 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 59729 सीकर-रेवाड़ी सीकर से चलकर 23:05 बजे लोहारू पहुंकर यहां से 23:25 बजे चलकर 23:43 बजे सतनाली, 00:06 बजे महेन्द्रगढ़, 00:20 बजे कनीना और 02:00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

indian railway changed train timings, see new timing schedule
रेलवे ने बदली ट्रेनों की टाइमिंग - फोटो : amar ujala
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14021 दिल्ली-सीकर एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर 00:05 बजे रेवाड़ी से चलकर 00:44 बजे कनीना, 00:58 बजे महेंद्रगढ़, 01:17 बजे सतनाली और 01:45 बजे लोहारू पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर रेवाड़ी से प्रात: 04:40 बजे चलकर 05:19 बजे कनीना, 05:41 बजे महेंद्रगढ़, 06:16 बजे सतनाली पहुंचेगी। गाड़ी 74845 रेवाड़ी-सादुलपुर-हिसार रेवाड़ी से 07:30 बजे चलकर 08:06 बजे कनीना, 08:29 बजे महेंद्रगढ़ और 09:02 बजे सतनाली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली भगत की कोठी सुपरफास्ट दिल्ली से चलकर 08:55 बजे रेवाड़ी से चलकर 09:31 बजे महेंद्रगढ़ और 09:49 बजे सतनाली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54809 रेवाड़ी-जोधपुर पैसेंजर रेवाड़ी से 12:55 बजे चलकर 14:00 बजे महेंद्रगढ़ और 14:40 बजे सतनाली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 59730 रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर रेवाड़ी से 14:00 बजे की बजाय 14:50 बजे चलकर 15:46 बजे महेंद्रगढ़ और 16:20 बजे सतनाली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 74847 रेवाड़ी-सादुलपुर-हिसार रेवाड़ी से 19:20 बजे चलकर 20:19 बजे महेन्द्रगढ़ और 20:52 बजे सतनाली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54011 तिलकब्रिज-सादुलपुर रेवाड़ी से 20:45 बजे चलकर 22:14 बजे महेंद्रगढ़, 22:47 बजे सतनाली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 59728 रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर रेवाड़ी से 23:40 बले चलकर 00:35 बजे महेंद्रगढ़, 00:59 बजे सतनाली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed