फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Idol winner Sunny Hindustani Reply on Lovejeet Singh Claim

सनी हिंदुस्तानी ने शख्स के दावे को किया खारिज, कहा- डेरे में हुई थी मुलाकात, संगीत उससे सीखा नहीं

Fri, 13 Mar 2020 10:50 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 13 Mar 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol winner Sunny Hindustani Reply on Lovejeet Singh Claim
सनी हिंदुस्तानी
इंडियन आइडल-11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी के उस्ताद होने का दावा करने वाले पंजाबी गायक लवजीत के दावे को सनी ने सिरे से खारिज कर दिया है। सनी ने कहा कि दो वर्ष पहले राजस्थान के संगरिया स्थित एक डेरे में लवजीत के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। वह उक्त डेरे में लगने वाले मेले में अपनी मां के साथ जाता था। वहां के बाबा ने ही लवजीत के साथ उसकी मुलाकात करवाई थी।
विज्ञापन


सनी ने कहा कि डेरे के बाबा ने ही लवजीत के साथ उसकी उस्ताद शागिर्द वाली रस्म अदा की थी। इसके अलावा और कुछ नहीं हुआ था। उसने गायकी का हुनर यू ट्यूब के जरिये खुद सीखा है। लवजीत की ओर से सनी के बूट पॉलिश पर उठाए गए सवाल के जवाब में सनी ने कहा कि लवजीत को बूट पोलिश करने के बारे में पता नहीं था, क्योंकि वह कश्मीर में जाकर सेना कर्मियों के बूट पॉलिश करता था, क्योंकि वहां पर उन्हें पैसे ज्यादा मिलते थे।
विज्ञापन


लवजीत की ओर से घर में गायकी के हुनर सिखाने के किए दावे पर भी सनी ने कहा कि वह कभी लवजीत के घर ही नहीं गया। लवजीत की ओर से जो भी दावा किया जा रहा, वो सरासर झूठ है। बता दें कि करीब तीन दिन पहले पंजाबी गायक लवजीत ने मीडिया के सामने दावा किया था कि वो सनी हिंदुस्तानी का उस्ताद है और उसी ने सनी को गायकी की बारीकियों के बारे में सात साल सिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed