Punjab News: पाकिस्तान सीमा में दाखिल हुआ भारतीय नागरिक, BSF ने रोका मगर नहीं मानी बात
ग्रामीणों में चर्चा है कि तीन दिन पहले हंसा अपने साथियों से पाक जाने की बात कह रहा था। हंसा मानसिक तौर पर परेशान रहता था, इसलिए ग्रामीण उसकी बात पर यकीन नहीं करते थे। जब हंसा बाड़ को रंग रोगन करते समय जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान चला गया, तब सभी हैरान रह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ की रंगाई करते समय एक भारतीय नागरिक जीरो लाइन पार कर पाक सीमा में दाखिल हो गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी भी दी मगर वह नहीं रुका। उधर, पाकिस्तान रेंजर्स ने भी उस व्यक्ति को बीएसएफ के हवाले नहीं किया है और न ही इस विषय में रेंजर्स ने बीएसएफ से कोई बातचीत की। यह घटना पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुसैनीवाला बार्डर के नजदीक की है।
बीएसएफ बटालियन 136 के कमांडेंट रैंक के अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सरहद पर लगे बॉर्डर पिलर नंबर-189/04 व बीओपी एचकेटी के पास हंसा सिंह निवासी सीमांत गांव टेंडी वाला (फेंसिंग से लगभग सौ मीटर दूर) सरहद पर लगी सुरक्षा बाड़ को रंग रहा था।
यह भी पढ़ें- बड़ी सफलता: पंजाब पुलिस ने किया ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि उसने इधर-उधर देख मौका मिलते ही जीरो लाइन पार की और पाकिस्तानी सीमा में घुस गया। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह जवानों की चेतावनी को अनसुना कर पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर गया। प्रवेश करने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने भी उसे बीएसएफ के हवाले नहीं किया। उधर, फिरोजपुर सदर थाना में हंसा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एक बार चढ़ा पानी की टंकी पर
गांव टेंडी व आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि हंसा सिंह ढोल बजाने का काम करता है। मानसिक तौर पर परेशान भी रहता है। लगभग तीन साल पूर्व हंसा पानी की टंकी पर चढ़ गया और ग्रामीणों से गाली गलौज करने लगा था। गांव भाने वाला व अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे प्यार से बहलाकर पानी की टंकी से नीचे उतारा था। वह मेडिकल नशे का भी आदी बताया जा रहा है।
चर्चा है कि हंसा ने तीन दिन पहले साथियों से पाक जाने की बात कही थी
ग्रामीणों में चर्चा है कि तीन दिन पहले हंसा अपने साथियों से पाक जाने की बात कह रहा था। हंसा मानसिक तौर पर परेशान रहता है, इसलिए ग्रामीण उसकी बात पर यकीन नहीं करते थे। जब हंसा बाड़ को रंग रोगन करते समय जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान चला गया, तब सभी हैरान रह गए। अब कई लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि हंसा पाकिस्तान जाने की बात कह रहा था। वैसे हंसा पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।