फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main accused arrested for planting IED in SI car in Amritsar

अमृतसर पुलिस का एक्शन: SI की गाड़ी में IED लगाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो साथियों को भी दबोचा गया

Fri, 23 Sep 2022 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 01:22 PM IST
सार

अमृतसर के सी-ब्लाक रणजीत एवेन्यू में एसआई दिलबाग सिंह के आवास के बाहर उनकी एसयूवी बोलेरो (पीबी02-सीके-0800) के नीचे आरोपियों ने 2.17 किलो का विस्फोटक लगाया था। आरोपियों की योजना एसआई को मारने की थी लेकिन ऐन वक्त पर आईडी का पता चल गया।

विज्ञापन
Main accused arrested for planting IED in SI car in Amritsar
आरोपी युवराज सबरवाल। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को अमृतसर में सब-इंस्पेक्टर की कार के नीचे आईईडी लगाने के मामले में मुख्य और आठवें आरोपी युवराज सबरवाल उर्फ यश को गिरफ्तार कर लिया है। यश ने कनाडा में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के इशारे पर सब-इंस्पेक्टर की कार के नीचे बम लगाया था। उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि युवराज को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है और कत्ल, डकैती और लूटपाट समेत कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके अमृतसर निवासी दो साथियों पवन कुमार उर्फ शिवा माची और साहिल उर्फ माची को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर कत्ल, स्नैचिंग, डकैती, लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें अमृतसर के थाना मजीठा रोड में दर्ज डकैती केस में गिरफ्तार किया है। आईईडी केस में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसआई की गाड़ी के नीचे लगाया था 2.17 किलो विस्फोटक  
अमृतसर के सी-ब्लाक रणजीत एवेन्यू में एसआई दिलबाग सिंह के आवास के बाहर उनकी एसयूवी बोलेरो (पीबी02-सीके-0800) के नीचे आरोपियों ने 2.17 किलो का विस्फोटक लगाया था। आरोपियों की योजना एसआई को मारने की थी लेकिन ऐन वक्त पर आईडी का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने युवराज समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के प्रत्यर्पण के प्रयास तेज
डीजीपी यादव ने बताया कि युवराज की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सरहदी सूबे की शांति भंग करने की साजिश रचने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के प्रत्यर्पण के भी पुरजोर प्रयास शुरू कर दिए हैं। लंडा पंजाब का गैंगस्टर है। इस समय वह विदेश में छिपा है और आतंकियों गतिविधियों को अंजाम देने में प्रयासरत है।  

यह भी पढ़ें :  बेटी की हत्या के दोषी पिता की सजा रद्द: हाईकोर्ट ने कहा-हर घर में डंडा मौजूद, यह दोषी करार देने का आधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed