फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian citizen entered Pakistan border in Punjab

Punjab News: पाकिस्तान सीमा में दाखिल हुआ भारतीय नागरिक, BSF ने रोका मगर नहीं मानी बात

Fri, 23 Sep 2022 05:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Sep 2022 05:30 PM IST
सार

ग्रामीणों में चर्चा है कि तीन दिन पहले हंसा अपने साथियों से पाक जाने की बात कह रहा था। हंसा मानसिक तौर पर परेशान रहता था, इसलिए ग्रामीण उसकी बात पर यकीन नहीं करते थे। जब हंसा बाड़ को रंग रोगन करते समय जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान चला गया, तब सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Indian citizen entered Pakistan border in Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ की रंगाई करते समय एक भारतीय नागरिक जीरो लाइन पार कर पाक सीमा में दाखिल हो गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी भी दी मगर वह नहीं रुका। उधर, पाकिस्तान रेंजर्स ने भी उस व्यक्ति को बीएसएफ के हवाले नहीं किया है और न ही इस विषय में रेंजर्स ने बीएसएफ से कोई बातचीत की। यह घटना पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुसैनीवाला बार्डर के नजदीक की है।

विज्ञापन


बीएसएफ बटालियन 136 के कमांडेंट रैंक के अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सरहद पर लगे बॉर्डर पिलर नंबर-189/04 व बीओपी एचकेटी के पास हंसा सिंह निवासी सीमांत गांव टेंडी वाला (फेंसिंग से लगभग सौ मीटर दूर) सरहद पर लगी सुरक्षा बाड़ को  रंग रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बड़ी सफलता: पंजाब पुलिस ने किया ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसने इधर-उधर देख मौका मिलते ही जीरो लाइन पार की और पाकिस्तानी सीमा में घुस गया। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह जवानों की चेतावनी को अनसुना कर पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर गया। प्रवेश करने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने भी उसे बीएसएफ के हवाले नहीं किया। उधर, फिरोजपुर सदर थाना में हंसा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक बार चढ़ा पानी की टंकी पर
गांव टेंडी व आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि हंसा सिंह ढोल बजाने का काम करता है। मानसिक तौर पर परेशान भी रहता है। लगभग तीन साल पूर्व हंसा पानी की टंकी पर चढ़ गया और ग्रामीणों से गाली गलौज करने लगा था। गांव भाने वाला व अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे प्यार से बहलाकर पानी की टंकी से नीचे उतारा था। वह मेडिकल नशे का भी आदी बताया जा रहा है।

चर्चा है कि हंसा ने तीन दिन पहले साथियों से पाक जाने की बात कही थी
ग्रामीणों में चर्चा है कि तीन दिन पहले हंसा अपने साथियों से पाक जाने की बात कह रहा था। हंसा मानसिक तौर पर परेशान रहता है, इसलिए ग्रामीण उसकी बात पर यकीन नहीं करते थे। जब हंसा बाड़ को रंग रोगन करते समय जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान चला गया, तब सभी हैरान रह गए। अब कई लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि हंसा पाकिस्तान जाने की बात कह रहा था। वैसे हंसा पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed