फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Army General Bipin Rawat Said Terrorism in Punjab, Media Advisor TS Shergil Refused

पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिशों के बारे में कोई जानकारी नहीं: शेरगिल

Mon, 05 Nov 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Mon, 05 Nov 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Indian Army General Bipin Rawat Said Terrorism in Punjab, Media Advisor TS Shergil Refused
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) टीएस शेरगिल

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) टीएस शेरगिल ने पंजाब में आतंकवाद जिंदा करने की कोशिशों के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। क्योंकि उनसे केंद्र सरकार ने यह बात साझा नहीं की है। दरअसल, सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पंजाब में फिर से आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिशों के बारे में कहा है।

विज्ञापन


वहीं शेरगिल रविवार को सैनिक स्कूल कपूरथला के 57वें सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रॉ और आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सेना प्रमुख ने यह अंदेशा जताया होगा। यूके में खालिस्तान समर्थकों की ओर से सेमिनार किए जाने के सवाल पर शेरगिल ने कहा कि पंजाब सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन

सैनिक स्कूलों की जायज मांगों पर ध्यान देगी सरकार

एक सवाल के जवाब में शेरगिल ने माना कि सैनिक स्कूलों को पूरी तरह से मेंटेन करने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये के फंड की आवश्यकता है। पंजाब सरकार स्कूल की जायज मांगों पर जरूर विचार करेगी। वैसे भी पंजाब सरकार ने स्कूल के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।

इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को कहा कि वे बहुत किस्मत वाले हैं, जिनको इस तरह की स्तरीय संस्था में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला है। इसलिए वह पूरे अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत से जीवन में उच्च स्थान हासिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed