फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian airforce band special performance on 26 January

पहली बार 26 जनवरी को गूंजेगी एयरफोर्स की अफ्रीकन ड्रम बीट, इनकी याद में

Thu, 25 Jan 2018 05:00 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Jan 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
indian airforce band special performance on 26 January
इंडियन एयरफोर्स बैंड
इस बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में इंडियन एयरफोर्स की बैंड प्रस्तुति कुछ खास ही रहेगी और इसकी वजह भी बेहद स्पेशल है। पहली बार इंडियन एयरफोर्स इस प्रस्तुति में ‘अफ्रीकन बीट’ की प्रस्तुति देकर दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेगी। इसके अतिरिक्त मार्शल ऑफ एयरफोर्स अर्जन सिंह के लिए भी एयरफोर्स की बैंड टुकड़ी ने खास म्यूजिक तैयार किया है। यह म्यूजिक उन्हें एक तरह से श्रद्धांजलि स्वरूप होगा।
विज्ञापन


विजय चौराहे पर गूंजेगा ‘अफ्रीकन ड्रम बीट’
इस आरडी परेड के दौरान पहली बार शामिल किए गए अफ्रीकन ड्रम बीट का मकसद केवल बैंड प्रस्तुति को रोमांचक बनाना है। इसके लिए एयरफोर्स के कलाकार जवानों ने विशेष तैयारी की है। इस परफारमेंस को इंडियन एयरफोर्स की बैंड टुकड़ी द्वारा इस उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान विजय चौराहे पर प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


‘द ग्रेट मार्शल’ के लिए जंगी म्यूजिक के साथ पंजाब फॉक
मार्शल ऑफ एयरफोर्स अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए जहां एयरफोर्स अथारिटी ने इस आरडी परेड में उनकी एक झांकी तैयार की है, वहीं इस झांकी के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाला म्यूजिक भी बैंड टुकड़ी के संगीतकारों ने विशेष रूप से तैयार किया है। इस म्यूजिक का थीम ‘दि ग्रेट मार्शल’ रखा गया है। इस थीम के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए म्यूजिक में जोश भरने वाले जंगी म्यूजिक के साथ-साथ पंजाब का फॉक म्यूजिक भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन लाल किले पर होगी परफोरमेंस
एयरफोर्स की बैंड टुकड़ी 27 से 31 जनवरी तक लाल किले पर भी अपनी मनमोहक धुनों के साथ ‘भारत पर्व’  कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देगी। जबकि 27, 28 व 29 जनवरी को विजय चौराहे पर रीट्रिट सेरेमनी में भी एयरफोर्स के 144 संगीतकार अपना कला प्रस्तुत करेंगे। एयरफोर्स के एक आला अफसर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान इस बार एयरफोर्स बैंड की प्रस्तुति ज्यादा प्रभावशाली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed