फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Air Force the first English Electric Canberra jet was used for Spying of China, Pakistan

चीन-पाकिस्तान में घुसकर सैन्य ठिकानों की जासूसी करता था ‘कैनबेरा’, उन्हें भनक तक नहीं लगती थी

Thu, 12 Sep 2019 01:35 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 12 Sep 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force the first English Electric Canberra jet was used for Spying of China, Pakistan
कैनबेरा जेट - फोटो : फाइल फोटो
पड़ोसी देश पाकिस्तान से तनावग्रस्त हालातों के मद्देनजर इंडियन एयरफोर्स अब अपनी ऐतिहासिक ‘तारीखों’ के बहाने भी ‘ताकत’ का अहसास दुश्मन को कराने में जुट गई है। यह वे तारीखें है, जिस दिन भारतीय वायुसेना के शूरवीरों ने पाकिस्तान को न केवल धूल चटाई, बल्कि उनके विमानों को नेस्तानाबूत भी किया। इन ऐतिहासिक घटनाओं को इंडियन एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है, ताकि देशवासी इन किस्सों पर गर्व कर सकें और दुश्मन इतिहास को जानकर खबरदार रहे।
विज्ञापन


पाक-चीन भी नहीं पकड़ पाए हमारी हवाई जासूसी
सन 1962 में भारत-चीन का युद्ध हो या फिर फिर सन 1965 में भारत-पाक युद्ध इंडियन एयरफोर्स की हवाई जासूसी दोनों देश आज तक पकड़ ही नहीं पाए। अब इस ऑपरेशन का खुलासा भारतीय वायुसेना ने किया है। किसी को कानोंकान खबर नहीं थी कि इंडियन एयरफोर्स का कैनबेरा जहाज, अकसर दिनदहाड़े बहुत नीची उड़ान भरता हुआ दूर तक पाकिस्तान में जाकर उनके फौजी ठिकानों व गतिविधियों की फोटो लेकर रेकी करके आता था।
विज्ञापन

स्कवाड्रन लीडर जेएम नाथ ये काम कई सालों से कुशल व साहसिक ढंग से कर रहे थे। सन 1962 भारत-चीन युद्ध के दौरान को जेएम नाथ को ऐसी ही जोखिम भर फोटो रैकी के लिए महावीर चक्र से नवाजा गया था। 05 सितंबर 1965 को स्कवाड्रन लीड नाथ को पाकिस्तान में इच्छुगिल कनाल की फोटो लेकर रेकी के लिए भेजा गया था।

यह कनाल पाकिस्तान ने लाहौर सेक्टर के साथ-साथ बनाई गई थी, ताकि जंग के दौरान इसमें काफी ज्यादा पानी छोड़ दिया जाए, जिससे भारतीय फौज और आर्मर उसे पार कर पाक सीमा में न घुस सके। स्कवाड्रन लीडर जेएम नाथ ने यह काम बहुत ही सावधानी व होशियारी इस पूरी कनाल की फोटो समेत हवाई रैकी का मिशन पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed