फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india win world kabbadi cup

पाक को हराकर भारत बना कबड्डी वर्ल्ड चैंपियन

Sun, 21 Dec 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sun, 21 Dec 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
india win world kabbadi cup

विश्व कबड्डी कप में भारतीय टीम ने एक बार फिर से अपनी जीत का परचम लहराते हुए कबड्डी कप पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


बादल गांव में हुए बहुत ही रोचक मैचों के दौरान पुरुष वर्ग के मुकाबलों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 45-42 के नजदीकी अंतर से हराया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मैच में भारतीय लड़कियों ने न्यूजीलैंड की टीम को 36-27 से पराजित किया।

पुरुषों की कबड्डी टीम ने लगातार पांचवीं बार कबड्डी कप जीता है जबकि महिला टीम ने लगातार चौथी बार।

भारतीय महिलाएं 36-27 से जीतीं

india win world kabbadi cup

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल में नव निर्मित खेल स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री सरबनंदा सोनोवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद रहे।

महिला वर्ग के फाइनल मैच में भारतीय टीम आधे समय तक 18-14 से आगे थी। न्यूजीलेंड की रेडर परसे ने भारतीय खिलाडियों की काफी मशक्कत करवाई। परसे ने 12 अंक व ऐलिजाबैथ मूटो ने 9 अंक हासिल किए थे। भारत की तरफ से प्रियंका व राम बतेरी ने 8-8 अंक एवं सुखविन्द्र कौर ने 7 अंक हासिल किए। भारत की स्टार जाफी अनू रानी ने 4 जफ्फे लगा कर टीम की जीत को आसान किया। रोचक मैच के अंत में भारतीय महिलाएं 36-27 से जीत हासिल करने में कामयाब रही।

पुरुषों के मैच में मुकाबला बहुत ही नजदीकी रहा। भारत व पाकिस्तान की टीमों में हुए मैच को देखने के लिए दर्शक अपनी सांस रोक कर बैठे रहे। पहले तीन चरण में पाकिस्तान ने कम फर्क से लीड बनाई रखी जबकि आखिरी चरण में भारत के स्टार जाफी यादविन्द्र सिंह यादा व गुरप्रीत सिंह गोपी ने जाफे लगा के मैच का पासा पलट दिया।

भारतीय रेडल संदीप सिंह ने 16, संदीप लधड ने 10 अंक हासिल किए। पाकिस्तान के रेडर अहमद सफीक चिश्ती ने 15 व इरफान ने 13 अंक हासिल किए। भारीतय टीम ने अंत में 45-42 के नजदीकी फर्क से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपविजेता पाकिस्तान को मिले 1 करोड़

india win world kabbadi cup

विजेता भारतीय पुरुष टीम को 2 करोड़ रुपए, उपविजेता पाकिस्तान को 1 करोड़ एवं तीसरे नंबर पर आने वाली इरान की टीम को 51 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। महिला कप जीतने वाली भारतीय टीम को 1 करोड़, उप विजेता न्यूजीलैंड को 51 लाख एवं तीसरे स्थान पर रही पाकिस्तान की टीम को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

पुरुष वर्ग में भारत के संदीप सिंह व पाकिस्तान के अहमद सफीद को संयुक्त रूप से र्स्वोतम रेडर चुना गया। भारत के यादविन्द्र सिंह को र्स्वोतम जाफी चुना गया। इन को प्रीत ट्रेक्टर इनाम में दिए गए। महिला वर्ग में भारत की प्रियंका, राम बतेरी व न्यूजीलैंड की परसे को र्स्वोतम रेडर एवं भारत की अनू रानी व न्यूजीलैंड की टीटो को र्स्वोतम जाफी चुना गया।

इन को एक-एक लाख रुपए इनाम में दिया गया। कबड्डी कप के फाइनल मैचो में पाकिस्तान खेल विभाग के डायरेक्टर उसमान अनवर, राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढीडसा व बलविन्द्र सिंह भूंदड, मंत्री सिकंदर सिंह मलूका व चुनी लाल भगत समेत बहुत से वरिष्ठ राजनेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed