फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India vs South Africa, Interesting Facts About Shubman Gill Who selected In Team India

शुभमन गिल बने क्रिकेट के नए 'युवराज', माता-पिता हुए भावुक, बोले- सच हो गया हमारा सपना

Fri, 13 Sep 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
India vs South Africa, Interesting Facts About Shubman Gill Who selected In Team India
शुभमन गिल - फोटो : फाइल फोटो

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए सीनियर भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी गई है। खास बात यह है कि सिटी के 20 वर्षीय युवा क्रिकेटर शुभमन गिल को भी टीम में जगह दी गई है। शुभमन ने भारतीय ए टीम से खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी ए टीम के खिलाफ गुरुवार को 90 रनों की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन


शुभमन भारतीय ए टीम के कप्तान थे। इस पारी में शुभमन ने 13 चौके और 1 छक्का जड़ा। भारतीय ए टीम ने इस चार दिवसीय मुकाबले को गुरुवार को सात विकेट से जीत लिया। शुभमन के प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें सीनियर भारतीय टीम में जगह दी है। बीसीसीआई की सीनियर चयनकर्ता कमेटी की ओर से सोमवार को मुंबई में भरतीय सीनियर टीम का चयन किया। पहले तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की गई है। बता दें कि टेस्ट टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया गया है।
विज्ञापन


शुभमन गिल के भारतीय टीम में चुने जाने से परिवार में जश्न का माहौल है। शुभमन गिल के पिता लखविंदर ने कहा कि बेटे के शानदार प्रदर्शन की वजह से ही उसे भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि वह अगर निरंतर बेहतर परफार्मेंस देता रहेगा तो सीनियर टीम में उसका चयन जरूर होगा। लखविंदर ने कहा कि आज मेरी मेहनत रंग लाई है, जिस उद्देश्य का लेकर मोहाली आए थे, आज वह सपना पूरा हुआ है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह सीनियर टीम में बेहतर करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों और गांव से आने लगे फोन
मां कीरत कौर ने बताया कि उन्हें शुभमन गिल के दोस्तों के जरिए बेटे के भारतीय सीनियर टीम में चुने जाने की सूचना मिली। इसके साथ पंजाब में अबोहर फाजिल्का के जैमाल सिंगवाला से परिवार के लोग फोन कर बधाई दे रहे हैं। मां कीरत ने कहा आज मुझे सबसे अधिक खुशी है कि मेरे बेटे ने जो सपना देखा आज उसने हकीकत में पूरा कर लिया। मां ने कहा कि अबोहर फाजिल्का से अपने बेटे के क्रिकेट के जुनून को देखते हुए और उसे एक बेहतर क्रिकेटर बनाने के लिए हम मोहाली शिफ्ट हुए थे। 

अब बढ़ेगी जिम्मेदारी  
शुभमन गिल चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली जिले के रहने वाले हैं और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पंजाब के लिए खेलते हैं। पिछले महीने 13 अगस्त को वह वेस्टइंडीज दौरे से लौटे थे। इस दौरे में भारतीय ए टीम से खेलते हुए शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरे पर गिल ने एक दोहरा शतक भी जमाया था। इस वजह से उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया। भारतीय ए टीम के बाद अब सीनियर भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद अब शुभमन गिल की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो थे शुभमन 
शुभमन गिल का नाम उस समय सबकी जुबां पर आया जब इस क्रिकेटर ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने मे अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला गया था। भारतीय टीम में युवा शुभमन गिल भी थे। भारत ने आस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर विजेता ट्राफी जीती थी। इस जीत में शुभमन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वह भारतीय टीम के उपकप्तान थे और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

आईपीएल में केकेआर से खेलते हैं 
शुभमन गिल के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइर्ड्स (केकेआर) ने अपनी टीम में शामिल किया था। इस युवा बल्लेबाज को केकेआर ने 1 करोड़ से अधिक राशि में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed