फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India send 5th consignment of wheat to Afghanistan

भारत ने अफगानिस्तान भेजी मदद की पांचवीं खेप: गेहूं लदे ट्रक अटारी सीमा से रवाना, अब तक 10000 मीट्रिक टन की सहायता

Wed, 23 Mar 2022 06:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 06:52 PM IST
सार

भारत विश्व खाद्य कार्यक्रम के अंतर्गत अफगानिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की मानवीय सहायता करेगा। इसी के अंतर्गत यह सहायता भेजी जा रही है।

विज्ञापन
India send 5th consignment of wheat to Afghanistan
अटारी-वाघा सीमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने गेहूं की पांचवीं खेप अफगानिस्तान भेजी है। अटारी-वाघा सीमा के रास्ते यह मानवीय सहायता अफगानिस्तान भेजी है। खाद्यान्न संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान को भारत ने मानवीयता के आधार पर गेहूं की पहली खेप 26 फरवरी को भेजी थी। 2,500 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप 50 ट्रकों से जलालाबाद भेजी गई थी। पांचवीं खेप में भारत ने अटारी-वाघा सीमा के रास्ते 2000 मीट्रिक टन गेहूं भेजा है। भारत अब तक 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेज चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान को 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की सहायता सफलतापूर्वक भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि भारत ने अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के लिए पाकिस्तान से ट्रांजिट सुविधा का अनुरोध किया था। भारत ने पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान को प्रस्ताव भेजा था। पाकिस्तान की अनुमति के बाद यह मानवीय सहायता भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की इस पहल की सराहना

भारत विश्व खाद्य कार्यक्रम के अंतर्गत अफगानिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की मानवीय सहायता करेगा। इसी के अंतर्गत यह सहायता भेजी जा रही है। भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के निदेशक बिशो परजुली ने कहा कि दुनिया भर में भारत सरकार की इस मानवीय सहायता की सराहना की जा रही है। डब्ल्यूएफपी ने पहले ही लगभग 70 लाख अफगानों की मदद की है और अनुमान है कि आधी अफगान आबादी को खाद्य सहायता की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed