पाक जैसा हमला हुआ तो हरियाणा बिल्कुल तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर भारत में पाकिस्तान के पेशावर जैसा आतंकी हमला होता है तो उससे निपटने के लिए तैयारियां पूरी है। पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल में आतंकी हमले के मद्देनजर पुलिस ने जिले में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए दो क्विक रिस्पॉन्स टीमों (क्यूआरटी) का गठन किया है।
टीमों में आधुनिक ट्रेनिंग हासिल करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया है। जो हमेशा ‘रेडी टू एक्शन’ के तैयार रहेंगी।
टीमों में शामिल पुलिस कर्मियों को आवश्यक साजो-सामान भी मुहैया करवाया जाएगा। पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर आतंकी हमले को देखते हुए एहतियातन ये कदम उठाए गए हैं।
टीम में आठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल
एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस तरह की किसी भी अप्रिय वारदात या बड़े हमले की स्थिति में कम से कम समय में कार्रवाई के लिए पुलिस पहुंच सके। इसी कारण यह फैसला लिया गया है। दो क्विक रिस्पॉन्स टीमों का गठन किया गया है।
एक टीम में आठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। जो किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम तथा सबसे पहले मौके पर पहुंचेंगे। अमूमन, यदि कोई वारदात होती है तो पुलिस कर्मचारियों को पहले शास्त्रागार से शस्त्र लेने के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में मौके पर पहुंचने में काफी समय लग जाता है और बड़े हादसों नुकसान भी बढ़ सकता है।
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगी टीमें
दोनों टीमों को अत्याधुनिक असलाह, वाहन एवं अन्य उपकरण दिए जाएंगे। इसमें ट्रेनिंग प्राप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। जो 24 घंटे कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे। उन्हें किसी अप्रिय वारदात के होने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कम से कम समय में मौके पर पहुंचना लक्ष्य
इन टीमों की तैनाती जिले में ऐसे स्थानों पर की जाएगी, जहां से सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में कम से कम समय में पहुंचा जा सके। अभी इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है कि जिला मुख्यालय के अलावा दूसरी टीम को कहां पर तैनात किया जाएगा।
कोट
पाकिस्तान में हमले के बाद यह फैसला लिया गया है कि जिले में दो क्यूआरटी हर समय ‘रेडी-टू-एक्शन’ के लिए तैयार रहें। जो किसी भी वारदात एवं हमले की स्थिति में कम से कम समय में मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण करेंगी। इन्हें आवश्यक असलाह, उपकरण एवं वाहन मुहैया करवाया जाएगा।
कृष्ण मुरारी, एसपी, कैथल