फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India Made Rapid Testing Kit Clinical Trial Complete, Coronavirus

कोरोना: स्वदेशी रैपिड टेस्टिंग किट का क्लीनिकल ट्रायल सफल, गंध बताएगी संक्रमण है या नहीं

Thu, 20 Aug 2020 11:08 AM IST
खुशबू गोयल नवनीत छिब्बर, मोहाली
नवनीत छिब्बर, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Aug 2020 11:08 AM IST
सार

  • वैज्ञानिक डॉ महेंद्र बिश्नोई ने किया शोध
  • पांच टैबलेट की होगी कोरोना की किट
  • केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार
  • पीजीआई की टीम भी प्रोजेक्ट में शामिल

विज्ञापन
India Made Rapid Testing Kit Clinical Trial Complete, Coronavirus
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण की प्राथमिक जांच के लिए स्वदेशी रैपिड टेस्टिंग किट की खोज का कार्य लगभग पूरा हो गया है। गंध पर आधारित इस किट के क्लीनिकल ट्रायल की सफलता के बाद अब मास टेस्टिंग की तैयारी की जा रही है। पांच टैबलेट वाली इस किट को नेशनल एग्री-फूड बॉयो टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (नाबी) में तैयार किया जा रहा है। इसमें पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम भी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार की मंजूरी व औद्योगिक उत्पादन के बाद यह आम लोगों तक पहुंच सकेगी। इसमें करीब 3 से 4 महीने का समय लगने की संभावना है। मोहाली के नाबी में गंध पर आधारित कोविड-19 रैपिड टेस्टिंग किट तैयार की जा रही है। यह प्रोजेक्ट नाबी के वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र विश्नोई का है। इसमें उनकी टेक्निकल टीम के अलावा पीजीआई के डॉक्टर सहयोग कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का रिसर्च वर्क लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इस रैपिड टेस्टिंग किट में पांच टैबलेट होंगी, जिन्हें रसोई व घर में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले मसालों व खाद्य पदार्थों से तैयार किया गया है। शुरुआत में इस किट में इस्तेमाल की गई चीजों को उनके मूल रूप में लिया गया था। इसके बाद कुछ खामियां व सवाल सामने आए थे, जिस पर रिसर्च के बाद लैब में इन चीजों के शुद्ध वर्जन तैयार किए गए और उन्हें पांच अलग-अलग टैबलेट की शक्ल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरी झंडी मिलते ही करेंगे किट का औद्योगिक उत्पादन

क्लीनिकल ट्रायल में सफलता मिलने के बाद डॉ. बिश्नोई और उनकी टीम उत्साहित है। अब उन्हें इस किट की मास टेस्टिंग का इंतजार है, जिसके लिए केंद्र सरकार व आयुष मंत्रालय से मंजूरी बाकी है। फिलहाल रिसर्च पेपर को इंटरनेशनल साइंस जर्नल में प्रकाशन के लिए भेजा गया है। मास टेस्टिंग की सफलता के बाद केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने पर इस किट का औद्योगिक उत्पादन शुरू होगा। उसके बाद ही आम आदमी तक यह स्वदेशी रैपिड टेस्टिंग किट पहुंच सकेगी।

गंध से पता चलेगा कोरोना है या नहीं
नाबी में तैयार हो रही कोरोना की रैपिड टेस्टिंग किट से जांच के लिए किसी तरह का सैंपल लेने की जरूरत नहीं होगी। यह किट गंध पर आधारित है। इसमें पांच टैबलेट का सेट है। डॉ. महेंद्र बिश्नोई ने बताया कि जो व्यक्ति इस किट की पांच टैबलेट की गंध को महसूस कर सकता है, उसमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं।

कोई व्यक्ति अगर दो या उससे ज्यादा टैबलेट की गंध को महसूस नहीं कर पाएगा, उसे तुरंत क्वारंटीन होने के साथ डॉक्टर के परामर्श की जरूरत होगी। ऐसे व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की संभावना रहेगी। इस स्वदेशी रैपिड किट के इस्तेमाल से कोई भी व्यक्ति खुद में कोरोना संक्रमण के लक्षणों की पहचान कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed