फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mavaan-Dhiyan Satkar Yojana fund will be credited to women accounts on Raksha Bandhan

मावां-धीयां सत्कार योजना: इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी सम्मान राशि, सीएम मान ने किया एलान

Mon, 24 Aug 2026 10:13 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 10:13 PM IST
सार

पटियाला के गांव देदना में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, घरेलू सम्मान, लिंग समानता और सामाजिक-आर्थिक निर्णयों में भागीदारी के लिए महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण जरूरी है।

विज्ञापन
Mavaan-Dhiyan Satkar Yojana fund will be credited to women accounts on Raksha Bandhan
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के त्योहार को पंजाब की माताओं और बहनों के लिए सम्मान और महिला सशक्तिकरण का उत्सव बनाते हुए भगवंत मान सरकार ने मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के बैंक खातों में 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन वाले दिन ‘सम्मान राशि’ जमा करवाने का एलान किया है। 
विज्ञापन


पटियाला के गांव देदना में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, घरेलू सम्मान, लिंग समानता और सामाजिक-आर्थिक निर्णयों में भागीदारी के लिए महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह सहायता दी जा रही है। 
विज्ञापन


योजना के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मुफ्त बिजली, नहरी पानी, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से अपने वादे पूरे कर रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 1,044 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त उपचार दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के नीट उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 2021 में 80 से बढ़कर 2026 में 882 हो गई है। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता की होड़ में आंतरिक संघर्ष का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। 

अकाली दल पर पिछले कार्यकाल में प्रदेश की संपत्ति लूटने और नशा फैलाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ केवल पंजाब के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान पंजाब भर में 509 नए खेल मैदान समर्पित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और खेलों में पंजाब को फिर से अग्रणी बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने विकास कार्यों, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से जनता के पैसे को जनता तक वापस पहुंचाने का दावा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed