फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SOI member's nomination at PU cancelled; created a ruckus for 4 hours

Chandigarh News: पीयू में सोई के सदस्य का नामांकन रद्द, 4 घंटे किया हंगामा

Tue, 25 Aug 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
SOI member's nomination at PU cancelled; created a ruckus for 4 hours
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर सोमवार को स्टूडेंट सेंटर का माहौल गर्म रहा। एक ओर एबीवीपी और साखी ने अपने-अपने उम्मीदवारों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर सोई संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोई के उम्मीदवार प्रणव पूनिया का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में किया गया।
विज्ञापन

सोई सदस्यों का आरोप है कि कुछ दिन पहले केमिस्ट्री विभाग में प्रणव की अटेंडेंस के बारे में जानकारी ली गई थी। उस समय उन्हें 78 प्रतिशत हाजिरी बताई गई थी, लेकिन दो दिन बाद विभाग ने कहा कि उनकी हाजिरी पूरी नहीं है। इसी आधार पर प्रणव का नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। इससे नाराज विद्यार्थियों ने करीब चार घंटे तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी बात सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं आया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कार्यालय का दरवाजा बजाकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed