फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contesting the election with determination, not sight... Visually impaired student in the fray at PU for the first time

Chandigarh News: नजरों से नहीं, हौसले से लड़ेगा चुनाव... पीयू में पहली बार दृष्टिबाधित छात्र मैदान में

Tue, 25 Aug 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Contesting the election with determination, not sight... Visually impaired student in the fray at PU for the first time
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव में अंबेडकर स्टूडेंट्स फोरम (एएसएफ) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। एएसएफ ने एमए हिस्ट्री सेकंड ईयर के छात्र नरेश कुमार को महासचिव पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। संगठन के अनुसार पीयूसीएससी चुनाव के इतिहास में पहली बार कोई दृष्टिबाधित छात्र चुनावी मैदान में उतरा है।
विज्ञापन

नरेश कुमार दृष्टिबाधित हैं और वर्ष 2022 से दिव्यांग विद्यार्थियों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं, समान अवसर, पहुंच और प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे उठाए हैं। एएसएफ का कहना है कि नरेश कुमार की उम्मीदवारी से विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में दिव्यांग विद्यार्थियों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। संगठन के मुताबिक किसी भी विद्यार्थी को उसकी दिव्यांगता या सामाजिक पहचान के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूर नहीं रखा जाना चाहिए। एएसएफ ने कहा कि नरेश कुमार छात्र राजनीति में समानता और सभी विद्यार्थियों की भागीदारी का संदेश लेकर चुनाव मैदान में हैं। संगठन के अनुसार वह डॉ. भीमराव आंबेडकर, ज्योतिबा फुले और पेरियार ईवी रामासामी के समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed