फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day, Police Nala on 68 places, chandigarh police

स्वतंत्रता दिवस को लेकर 68 जगह नाकेबंदी, 191 गाड़ियों के चालान, 28 जब्त

Mon, 14 Aug 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Independence Day, Police Nala on 68 places, chandigarh police
- फोटो : File Photo
संदिग्ध और अपराधियों की गिरफ्तारी के मद्देनजर रविवार आधी रात को 4 घंटे तक सिटी सील रही। शहर में कुल 68 नाकेबंदी कर 9754 गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के तोड़ने वाले 191 वाहनों के चालान किए और 28 गाड़ियां जब्त कर ली।
विज्ञापन


यूटी पुलिस विभाग की ओर से इस नाकेबंदी में कुल 560 कर्मियों की तैनाती की गई थी। इनमें 16 थाना प्रभारी, 10 इंस्पेक्टर, 12 पीसीआर, 10 चीता बाइक, आईआरबी जवान तैनात थे। पुलिस के अनुसार आईएसबीटी सेक्टर-17 और आईएसबीटी सेक्टर-43, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित व्यस्त बाजार की नाकेबंदी की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हालांकि इस दौरान किसी तरह का अपराधी व्यक्ति नहीं मिला। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस आगे भी होटलों व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग जारी रखेंगी। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की होगी पैनी नजर... 
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी से लेकर कांस्टेबल मुस्तैद हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने करीब 720 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर लगाई है। इनमें 6 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, आईआरबी, ट्रैफिक, बम स्क्वॉयड दस्ता, फायर टेंडर सहित अन्य की तैनाती होगी। शहर में तैनात सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा एसएसपी सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक शशांक आनंद लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed