फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day: Chief Minister Kurukshetra and Governor will hoist the flag in Yamunanagar.

स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र और राज्यपाल यमुनानगर में करेंगे ध्वजारोहण

Thu, 08 Aug 2024 06:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Independence Day: Chief Minister Kurukshetra and Governor will hoist the flag in Yamunanagar.
ग्राम पंचायत से लेकर ब्लाक स्तर पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन

चंडीगढ़। आजादी का दिन 15 अगस्त हरियाणा में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसके लिए पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। खास बात ये है कि जिला स्तर के साथ-साथ ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर पर यह कार्यक्रम होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होगा, यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय यमुनानगर में ध्वजारोहण करेंगे। एटहोम का आयोजन चंडीगढ़ भवन में होगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय ने सूची जारी की है। राज्य में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद शाम को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में एटहोम का आयोजन होगा, जिसमें सभी मंत्री और विधायक के साथ अधिकारी मौजूद रहेंगे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर कैथल, उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा पानीपत, ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला फतेहाबाद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बिशम्बर वाल्मीकि चरखी-दादरी, पीडब्ल्यूडी मंत्री बनवारी लाल गुरुग्राम, स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता हिसार, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष रणबीर गंगवा जींद, शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा पलवल, पंचायत मंत्री महीपाल ढांडा सोनीपत, परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल अंबाला, सिंचाई राज्यमंत्री अभय यादव फरीदाबाद, शहरी निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा करनाल, वित्त मंत्री जेपी दलाल रोहतक, खेल राज्यमंत्री संजय सिंह नूंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह भिवानी, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा झज्जर, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सिरसा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार महेंद्रगढ़ और विधायक सत्य प्रकाश जरावता रेवाड़ी में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed