{"_id":"5b73c64142c79246ff7d78d3","slug":"independence-day-2018-flag-hoisting-by-punjab-cm-captain-amrinder-singh-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 72वें स्वतंत्रता दिवस का शानदार जश्न, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फहराया तिंरगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 72वें स्वतंत्रता दिवस का शानदार जश्न, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फहराया तिंरगा
विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में स्वतंत्रता दिवस समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को पंजाब में 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरु नानक स्टेडियम में तिरंगा फहराकर मनाया। लुधियाना में प्रशासन की ओर से राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे। सीएम मंगलवार को ही महानगर पहुंच गए थे।
कार्यक्रम के चलते सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम डीजीपी लॉ एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों के हाथ में थे। गुरु नानक स्टेडियम के चारों तरफ सख्त पहरा रखा गया। शहर में पैरामिल्ट्री फोर्स के साथ साथ बटालियन भी तैनात की गई। समारोह में आने वाले वीआईपी लोगों के लिए अलग गेट और पब्लिक के लिए अलग गेट रखे गए। गेट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
आस-पास के घरों की छतों पर भी पुलिस मुलाजिम तैनात रहे। महानगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ साथ प्रमुख शापिंग माल के बाहर भी सुरक्षा इंतजाम कर रखे गए। इसके अलावा सादी वर्दी में भी प्रमुख बाजारों में पुलिस मुलाजिम तैनात रहे, ताकि संदिग्ध पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने शहर की सभी एंट्री प्वाइंट सील कर रखे। शहर के अंदर आने और बाहर जाने वालों पर पूरी तरह से नजर रखी गई। संदिग्ध वाहनों की पुलिस चेकिंग भी कर रही थी। अधिकारियों ने पीसीआर मोटरसाइकिल और कारों को भी पूरी तरह से अलर्ट कर रखा गया।