फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence celebration will be celebrated vigorously for the first time after covid

कोविड के बाद पहली बार जोरदार तरीके से मनेगा आजादी का जश्न

Mon, 15 Aug 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Independence celebration will be celebrated vigorously for the first time after covid
चिनूक बरसाएगा फूल,
विज्ञापन

कोविड के बाद पहली बार जोरदार तरीके से मनेगा आजादी का जश्न
- प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित होंगे मुख्य अतिथि, शहीदों के परिवारों को भी कार्यक्रम में किया गया आमंत्रित
- मौसम विभाग की चेतावनी- हो सकती है बारिश, प्रशासन ने लगाए वाटर प्रूफ टेंट
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में सोमवार को जश्न-ए-आजादी का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पुलिस ने सुरक्षा चाक चौबंद कर ली है, वहीं बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने भी वाटरप्रूफ टेंट लगाया है। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित मुख्य अतिथि होंगे। उनके अलावा शहर के तमाम अधिकारी, नेता, व्यापारी व आम जनता शामिल होगी।
कोरोना के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस जोरदार तरीके से मनाया जाएगा। वर्ष 2020 और 2021 के कार्यक्रम कई बंदिशों के बीच मनाए गए थे, लेकिन इस बार आजादी का जश्न मनाने में कोई बंदिश नहीं है। परेड ग्राउंड में सुबह 9:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी लेकिन प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है कि 8:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन

सुबह 9:00 बजे मुख्य अतिथि प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। उनका स्वागत सलाहकार धर्मपाल, गृह सचिव नितिन कुमार यादव, डीजीपी प्रवीर रंजन, वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े, नगर निगम की आयुक्त, डीसी और एसएसपी करेंगे। उसके बाद 9:02 पर मुख्य अतिथि राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। इसके बाद उन्हें गार्ड गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। करीब 9:14 पर पुलिस की तरफ से मार्च पास्ट होगा। इसी दौरान वायुसेना की तरफ से तीन रंगों में फूलों की पंखुड़ियां चिनूक हेलीकॉप्टर से बरसाई जाएंगी। करीब 15 मिनट तक यह कार्यक्रम चलेगा। बता दें कि पहली बार वायुसेना परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों को भी किया गया आमंत्रित
सुबह 9:29 पर प्रशासक ग्राउंड में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने कई स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को भी आमंत्रित किया है। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित उन सभी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वायुसेना की तरफ से की जाने वाली पैरा ड्रॉपिंग का भी लोग आनंद लेंगे। यह भी कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्कूल, जिनमें स्नेहालय व ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के विशेष छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसकी पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। पुरस्कार देने के लिए, जिनके नामों की घोषणा की गई है उन्हें सुबह 10:42 बजे से प्रशासक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जाम में नहीं फंसना चाहते तो इन रास्तों से बचें
15 अगस्त को कुछ सड़कों पर डायवर्जन रहेगा जबकि परेड ग्राउंड के बाहर वाली सड़क सुबह साढ़े छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालक सेक्टर-16/17/22/23 चौक से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप होते हुए सेक्टर-22 में उद्योग पथ पर जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक बस स्टैंड की तरफ आने वाले वाहनों को सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट से अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर-18/19/20/21 चौक और क्रिकेट स्टेडियम चौक की तरफ डायवर्ट किया है। इन रास्तों पर सिर्फ बसों को चलने की अनुमति दी गई है। कार्यक्रम खत्म होने तक सेक्टर-22 ए की मार्केट की पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने की अनुमति नहीं रहेगी। आम लोग सेक्टर-22 बी का पार्किंग एरिया, सेक्टर-17 सर्कस ग्राउंड, सेक्टर-17 स्थित नीलम सिनेमा से सटी पार्किंग और सेक्टर-17 डी स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकते हैं।

परेड ग्राउंड में इन गेटों से कर सकेंगे प्रवेश, पहचान पत्र लेकर आएं
विशेष आमंत्रित/उपस्थित लोग ग्राउंड में सेक्टर-22 के सामने से गेट नंबर 4, 6 और 7 यानी सेक्टर-22 के सामने से प्रवेश करें। आम जनता को बस स्टैंड सेक्टर-17 की तरफ से गेट नंबर 8, 9 और 10 से प्रवेश करने की अनुमति होगी। मीडियाकर्मी गेट नंबर पांच से प्रवेश करेंगे। पुलिस ने परेड ग्राउंड में आने वाले लोगों से अपील की है वह अपना फोटो पहचान पत्र लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed