फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cases of Corona Increased Rapidly in Chandigarh

चंडीगढ़: सभी प्रयासों के बावजूद तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 28.74 फीसदी पहुंची पॉजिटिविटी दर 

Sat, 08 May 2021 02:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 08 May 2021 02:25 AM IST
सार

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई समीक्षा बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगत राम ने हैरान कर देने वाले आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि पीजीआई द्वारा लिए गए कुल कोविड नमूनों की पॉजीटिविटी दर 28.74 फीसदी पहुंच गई है।

विज्ञापन
Cases of Corona Increased Rapidly in Chandigarh
चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक में मौजूद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में समाजसेवी संस्थाओं की मदद से प्रशासन तेजी से कोविड बेड तो बढ़ा रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने में ये सभी कदम फेल होते दिख रहे हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई समीक्षा बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगत राम ने हैरान कर देने वाले आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि पीजीआई द्वारा लिए गए कुल कोविड नमूनों की पॉजीटिविटी दर 28.74 फीसदी पहुंच गई है, जो बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन


प्रो. जगत राम ने बताया कि पीजीआई में कोरोना के 365 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 108 चंडीगढ़, 114 पंजाब, 52 हरियाणा, 22 हिमाचल प्रदेश, 18 नई दिल्ली व 51 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। बीते कुछ दिनों में पीजीआई ने कुल 9852 कोरोना वायरस के नमूने एकत्रित किए, जिसमें से 2,831 पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि पीजीआई में 404 बेड बढ़ाए गए हैं, जिसमें से 76 आईसीयू के हैं। 
विज्ञापन



सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर 32 की निदेशक जसबिंदर कौर ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए कोरोना के नमूनों का पॉजीटिविटी दर 12.5 फीसदी है। बताया कि वर्तमान में सूद धर्मशाला में 46, धनवंतरी अस्पताल में 55, सेक्टर-48 के अस्पताल में 74 और जीएमसीएच-32 में 157 मरीज भर्ती है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए कोरोना वायरस के नमूनों की पॉजीटिविटी दर 22.6 फीसदी है। उन्होंने बताया कि शहर में अब तक 2,35,000 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। प्रशासन ने 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने के लिए एक लाख अतिरिक्त वैक्सीन का ऑर्डर दिया है, जो जल्द ही मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईएसआई को भी बनाया जाएगा कोविड अस्पताल

रामदरबार स्थित ईएसआई अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने की मंजूरी देने पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। बदनौर ने कहा है ईएसआई में 70 बेड का कोविड अस्पताल बनेगा, जिससे कोरोना के मरीजों को काफी लाभ होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए कि अस्पताल में दवाइयां, ऑक्सीजन, पीपीजी किट आदि की जल्द से जल्द सप्लाई की जाए। 

उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों के इलाज में निजी संस्थाओं की तरफ से जो सहयोग दिया जा रहा है, उससे चंडीगढ़ प्रशासन पर पड़ रहा दबाव काफी कम हुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए कि कोविड हेल्पलाइन पर आने वाले सभी फोन उठाए जाएं और लोगों के सवालों के जवाब दिए जाएं। प्रशासक ने कहा कि फोन उठाने में की जाने वाली लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीयू में सोमवार से खुलेगा 100 बेड का अस्पताल

ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में बन रहा 100 बेड का अस्पताल अब सोमवार से शुरू होगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि सोमवार से शुरू होने के बाद इस अस्पताल में आगे भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बदनौर ने सिटको के चेयरमैन को आदेश दिए कि वह होटल पार्क व्यू में कोविड अस्पताल बनाने की संभावनाओं को तलाशें। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पेमेंट के आधार पर होगी।

बदनौर ने सुझाव दिया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इस कोविड अस्पताल को चलाएं। बदनौर ने शहर में ऑक्सीजन की सप्लाई की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में फिलहाल ऑक्सीजन की कमी नहीं है। प्रशासक ने कहा कि शहर में शनिवार और रविवार को लगने वाले कोरोना कर्फ्यू (वीकेंड कर्फ्यू) का सख्ती से पालन किया जाए। जो भी बेवजह बाहर घूम रहा हो, उसका चालान काटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed