फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increased stress due final year examinations PU administration whether exam clear or not

अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के चलते छात्रों में बढ़ा तनाव, पीयू प्रशासन को पत्र भेज कहा- परीक्षाएं होंगी या नहीं यह साफ करे विश्वविद्यालय

Tue, 18 Aug 2020 12:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Increased stress due final year examinations PU administration whether exam clear or not
चंडीगढ़। पीयू इस बार अंतिम वर्ष की परीक्षाएं लेगी या नहीं, इसे लेकर छात्र असमंजस में हैं और उनमें तनाव भी बढ़ रहा है। वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि परीक्षा की तैयारी करें या नहीं। इसी के चलते कई छात्रों ने पीयू प्रशासन को पत्र भेजे हैं। इसमें उन्होंने पीयू को अपना रुख साफ करने को लिखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंतिम वर्ष की परीक्षाओं पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है लेकिन यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। वहीं यूजीसी ने भी साफ कह दिया कि परीक्षाएं होंगी लेकिन पीयू ने अपना रुख साफ नहीं किया है। इसे लेकर छात्र असमंजस में हैं। उन्होंने कई जगह संपर्क साधा लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

यूआईईटी के छात्र सुमित शर्मा, यूआईएलएस के छात्र इंद्रजीत, आर्ट्स के छात्र राजेश सिंह आदि ने पीयू प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें दूसरे शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेना है। साथ ही नौकरी के लिए भी आवेदन करना है। ऐसे में नंबर या मार्कशीट की जरूरत है जो उन्हें नहीं मिल रही। ऐसे में उनमें तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने पीयू से परीक्षाओं को लेकर रुख साफ करने को कहा। ताकि अगर परीक्षाएं होनी हैं तो वे तैयारी करें अन्यथा पीयू प्रशासन जल्द उन्हें मार्कशीट मुहैया कराए ताकि वे अपने भविष्य के बारे में सोच सकें। उन्होंने छात्र नेताओं को भी पत्र भेजे हैं ताकि उनकी बात वे उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed