{"_id":"2d7eece27446e55127152a6e1294176d","slug":"income-tax-return-seven-million-penalty-to-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई को पौने सात करोड़ रुपये पेनाल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई को पौने सात करोड़ रुपये पेनाल्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jun 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर रिटर्न भरने में लापरवाही बरतने पर पीजीआई को करीब छह करोड़ 75 लाख पेनाल्टी के नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इनमें करीब साढ़े छह करोड़ के जुर्माने के नोटिस मार्च तक और 25 लाख जुर्माने का नोटिस पिछले हफ्ते भेजा गया है।
संस्थान की ओर से जो भी रिटर्न भरा गया उसमें शार्ट पेमेंट, शार्ट डिडक्शन व इंटरेस्ट आफ शार्ट पेमेंट में खामियां हैं। पीजीआई को ये नोटिस टीडीएस, सीपीसी आयकर भवन सेक्टर 3 वैशाली गाजियाबाद से भेजे गए हैं।
इस बारे में जब पीजीआई प्रवक्ता मंजू वडवालकर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। संबंधित ब्रांच के अधिकारी भी छुट्टी पर चल रहे हैं।
विज्ञापन