{"_id":"5c639e8ebdec224c974d1112","slug":"income-tax-officer-suresh-kumar-died-in-karol-bagh-hotel-arpit-palace-fire-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अग्निकांडः रात में पत्नी को दी शादी की सालगिरह की बधाई, सवेरे आ गई मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अग्निकांडः रात में पत्नी को दी शादी की सालगिरह की बधाई, सवेरे आ गई मौत की खबर
Wed, 13 Feb 2019 10:07 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली अग्निकांड में मारे गए सुरेश कुमार
दिल्ली अग्निकांड एक पत्नी को जिंदगी भर न भूल सकने वाला दर्द दे गया। रात को पति ने शादी की सालगिरह की बधाई दी और सवेरे उनकी मौत की खबर आ गई। जैसे ही महिला ने पति की मौत की खबर सुनी वह बेहोश हो गई। दिल्ली में करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में हुए भीषण अग्निकांड में 17 लोगों की जान चली गई।
मरने वालों में पंचकूला निवासी आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश कुमार भी है। वे दिल्ली में तैनात थे और होटल में ठहरने हुए थे। आग लगने पर होटल में भगदड़ मच गई। सुरेश कुमार और एक विदेश महिला ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से कूदने की वजह से सुरेश को गंभीर चोटें लगी।
उन्हें तुंरत लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में सुरेश कुमार की बड़ी बहन सरिता पहुंची और भाई का शव देखकर वह सदमे में आ गई। इसके बाद उन्होंने खुद परिवार को इस घटना की जानकारी दी।

Trending Videos
शादी की सालगिरह के दिन मौत
खास बात ये है कि जिस दिन सुरेश की मौत हुई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। उन्होंने रात को ही पत्नी को फोन करके मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी थी। इसके बाद सुबह उनकी मौत की मनहूस खबर ने परिवार में मातम पसर गया। पत्नी मोनिका सदमे में है। उनका एक बेटा सुमेन है, जो बेंगलुरु में रहता है। उसका भी रो-रोकर बुरा हाल है।
पत्नी शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गया है। वहीं उनके सेक्टर 21 स्थित मकान नंबर 998 में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोस्तों और पड़ोसियों की आंखों में सुरेश कुमार की मौत का दुख साफ तौर पर दिखा। सुरेश मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले थे। उनकी पत्नी एचपीएमसी बद्दी में सीनियर अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
सुरेश के पड़ोसी कृष्ण लाल ने बताया कि उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। वह मिलनसार और हसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह हमेशा दूसरों की मदद करने को तैयार रहते थे। उनका किसी से कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। वह सामाजिक कामों में भी भाग लेते थे।