फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   incident in sector 22 panchkula

नई कार में डीजल डलवाते ही हुई बंद

Wed, 12 Feb 2014 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मनीमाजरा।
ब्यूरो/अमर उजाला,मनीमाजरा। Updated Wed, 12 Feb 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
incident in sector 22 panchkula

पंचकूला सेक्टर-21 निवासी धर्मपाल ने कलाग्राम स्थित पेट्रोल पंप पर उसकी नई कार में मिलावटी डीजल डालने का आरोप लगाया है। इसके चलते पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


धर्मपाल ने बताया कि सोमवार शाम 5.45 बजे वह इंडस्ट्रियल एरिया से नई टोयटा कार लेकर आए। जब वह कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो यहां पेट्रोल पंप से उन्होंने एक हजार रुपये का डीजल भरवाया। डीजल भरवाने के बाद कार हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट तक ही पहुंची थी कि रास्ते में बंद हो गई।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने इसकी सूचना टोयटा कंपनी को दी। कंपनी के इंजीनियर्स कार को टो करके कंपनी ले गए। मंगलवार सुबह जब कार की जांच की गई तो उन्हें बताया गया कि कार में जो डीजल डलवाया गया था, उसमें पानी मिला हुआ था। इस वजह से उनकी कार बंद हो गई थी। लिहाजा मंगलवार को शिकायतकर्ता ने पेट्रोल पंप पर काफी हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के साथ ही टोयटा कंपनी के इंजीनियर्स भी मौजूद थे। उन्हाेंने भी डीजल में मिलावट होने की शिकायत पंप पर मौजूद कर्मचारियों से की। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा।

बाद में पेट्रोल पंप मैनेजर रोहित से उन्होंने शिकायत की। मामला बढ़ता देख पंप के मैनेजर रोहित ने शिकायतकर्ता और कंपनी के इंजीनियर्स के सामने डीजल की जांच करवाई। रोहित ने कार में डाले हुए डीजल को चेक करके दिखाया। वहीं, जिस मशीन से डीजल कार में डाला गया था, उस मशीन के डीजल की भी जांच की गई।


रोहित ने बताया कि यदि डीजल में पानी हो तो पानी नीचे बैठ जाता है और डीजल ऊपर तैर कर आ जाता है। लेकिन, जो डीजल शिकायतकर्ता लेकर आए उसमें पानी कहीं नजर नहीं आता, जबकि पानी की लेयर अलग नजर आती है। जांच के बाद शिकायतकर्ता बिना कार्रवाई के ही चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed