{"_id":"781e33304488cfa1bb6cc2ad5c1c3afc","slug":"incident-in-ludhiana-woman-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक के बजाय रेस पर रखा पैर तो अंजाम घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक के बजाय रेस पर रखा पैर तो अंजाम घातक
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 27 May 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस स्थित कृष्णा नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्विफ्ट डिजायर कार चला रही महिला ने कृष्णा नगर मार्केट में मुड़ते वक्त घबराहट में ब्रेक की बजाय रेस (एक्सीलेटर) पर पैर रख दिया। इससे बेकाबू हुई कार स्कूटर को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी। हालांकि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
महिला कार ड्राइवर जीजीएन स्कूल की तरफ से कृष्णा नगर मार्केट में आ रही थी। मार्केट के मोड़ पर उसने कार की ब्रेक लगाने के बजाय रेस पर पैर रख दिया। इससे कार बेकाबू होकर लकी क्लाथ हाउस दुकान के आगे खड़े स्कूटर पर चढ़ने के बाद दुकान के काउंटर तक पहुंच गई। दुकानदार का स्कूटर कार के नीचे आकर पूरी तरह से पिचक गया। इसी बीच महिला कार में ही बेहोश हो गई।
विज्ञापन
दुकानदार जगजीत सिंह का कहना है कि आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने कार का पिछला शीशा तोड़ कर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए डाक्टर के पास भेज दिया। इसके बाद पुलिस की मदद से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
थाना रायकोट सदर के एसएचओ विक्रमजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि पुलिस ने तरलोक सिंह के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात पर उन्होने कहा कि जसप्रीत का परिवार गरीब है, वह पहले पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे।