बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोकी जम्मू की बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में हुई घटना से गुस्साए बजरंग दल के नेताओं ने रविवार को सेक्टर-43 के बस अड्डे पर जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट की बस (जेके-01-0453) को जाने नहीं दिया और सभी यात्रियों को भी बस से उतार दिया।
शाम करीब 4 बजे बस को जम्मू के लिए रवाना होना था और उस समय बस में 7-8 यात्री ही थे। यात्रियों को फिर दूसरी बस पकड़कर जाना पड़ा।
दोपहर से ही बस अड्डे पर डट गए थे कार्यकर्ता
बजरंग दल के कार्यकर्ता नरेश अरोड़ा ने बताया उनके सभी कार्यकर्ता दोपहर ढाई बजे ही बस अड्डे पर डट गए थे। उन्होंने कहा कि आगे भी वह अपना प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे।
कार्यकर्ता बस के ऊपर भी चढ़ गए और हर-हर महादेव के नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने बस के ऊपर हर-हर महादेव के नारे पेंट से लिख दिए। अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने ये प्रदर्शन इसलिए किया, ताकि जेएंडके सरकार को पता लगे कि पूरे देश में विरोध हो रहा है।
स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब ने जताया रोष
अमरनाथ यात्रा में हुई घटना को लेकर स्थानीय संगठनों में रोष है। स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। यूथ क्लब के सचिव बृजेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा बर्फानी की यात्रा में हुई इस घटना ने पूरे देश को आहत किया है।
उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताया है। क्लब के संयोजक संजीव राणा ने बालटाल में हुई इस घटना पर चिंता जाहिर की और वहां पर गए भक्तों की सुरक्षा की मांग की। क्लब का कहना है कि तत्काल इन श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।