फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   incident in amritsar, woman dead from vulnerable high voltage wire

युवक को करंट से बचाती महिला का गला कटा, मौत

Fri, 14 Aug 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 14 Aug 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
incident in amritsar, woman dead from vulnerable high voltage wire

पंजाब के अमृतसर में तरनतारन रोड खालसा नगर में 22 साल के गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी को करंट से बचाने की कोशिश में 45 वर्षीय स्वर्ण कौर का गला हाई-वोल्टेज तार से कट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


करंट लगने से गोल्डी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने तरनतारन रोड पर बने रेलवे फाटक पर जाम लगा दिया और सड़क-रेल यातायात को ठप कर दिया। जाम की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खालसा नगर इलाके में घरों के ऊपर से हाई-वोल्टेज तार गुजरते हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे गोल्डी अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला कि अचानक ऊपर से एक तार टूटकर उस पर आ गिरा। गोल्डी करंट लगने से तड़पने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख पड़ोस में रहने वाली स्वर्ण कौर डंडा लेकर भागी आई और उन्होंने तार को हटाने का प्रयास किया। वह गोल्डी को तार से छुड़वाने में सफल भी हो गई, लेकिन अचानक से वही तार उनके अपने गले पर आ गिरा। करंट इतना तेज था कि स्वर्ण कौर का गले ही कट गया।

स्वर्ण कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास के लोगों ने तुरंत बिजली घर को सूचना देकर करंट बंद करवाया और गोल्डी को अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद इलाके के लोग रोष में आ गए।

इलाका निवासी संतोख सिंह, हरभजन सिंह, जरनैल सिंह आदि ने कहा कि इलाके में हाई वोल्टेज तार डाले गए हैं, जो हमेशा ही ढीले रहते हैं। कई बार बिजली विभाग को शिकायत देकर इन्हें ठीक करने के बारे में कहा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


हादसा बिजली विभाग की गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई का नतीजा है। इस मोहल्ले के कुलवंत सिंह की करीब 15 दिन पहले इन्हीं तार से करंट लगने से मौत हो गई थी।

लगातार हो रहे इन हादसों के कारण उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा है। वहीं जाम की सूचना मिलने पर विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया भी पहुंचे और पुख्ता कार्रवाई करवाने का आश्वासन देकर 15 मिनट में चलते बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed