{"_id":"deb34b6a9ff1ceedf5732f32aa17636c","slug":"incease-in-chillness-with-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर बूदें पड़ी, उधर पारा चढ़ा और ठंड बढ़ी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर बूदें पड़ी, उधर पारा चढ़ा और ठंड बढ़ी...
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में ठंड दस्तक दे दी है। वीरवार दोपहर तीन बजे के बाद अचानक आसमान में धुंध छा गई और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ में आए बदलाव और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से हुआ है। शुक्रवार को मौसम में काफी सुधार आने की संभावना है, लेकिन शनिवार को फिर से पारा गिरने लगेगा।
यानी 9 नवंबर से ठंड और बढ़ जाएगी। इस दिन से पारा भी नीचे आएगा और धुंध भी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वीरवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह नॉर्मल से दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री नॉर्मल से पांच डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने बताया है कि वीरवार रात को बारिश हो सकती है।
9 को सूर्योदय पौने सात बजे
9 नवंबर को छठ के व्रती सूर्य देवता को अर्ध्य देंगे। यह व्रतियों के बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। अर्ध्य के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। मौसम वैज्ञानियों ने बताया कि 8 नवंबर को सूर्यास्त साढ़े पांच बजे होगा, जबकि 9 नवंबर को सूर्योदय पौने सात बजे होगा।