फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inauguration of country's first beti Bachao Beti padhao Chowk in Haryana

हरियाणा में देश के पहले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक का उद्घाटन, अभिनेत्री अमिषा पटेल भी पहुंची

Fri, 26 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Updated Fri, 26 Oct 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of country's first beti Bachao Beti padhao Chowk in Haryana
अभिनेत्री अमिषा पटेल

हरियाणा के अंबाला में देश के पहले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अमिषा पटेल भी मौजूद रहीं। सांसद रत्न लाल कटारिया और विधायक असीम गोयल ने चौक का उद्घाटन किया। बेटियों की शिक्षा सुविधाओं में विस्तार के लिए सेक्टर-10 में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया। इससे पूर्व मेरा आसमान संस्था द्वारा वाकाथॉन का भी आयोजन किया गया। पुलिस लाइन मैदान से शुरू हुई वाकाथॉन में कई लोगों ने हिस्सा लिया।  

विज्ञापन


अमिषा पटेल ने अंबाला के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गदर फिल्म की शूटिंग भी इसी शहर में की थी और इस शहर से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने बेटियों के प्रति समाज के दृष्टिकोण और हरियाणा सरकार की भावना को प्रकट करने के लिए कहो न प्यार है गीत भी गुनगुनाया। मौके पर मेरा आसमान संस्था द्वारा समाज की 150 जरूरतमंद और गरीब बेटियों को सिलाई मशीने तथा 50 से अधिक प्रतिभावान बेटियों को लैपटॉप वितरित किए गए।

विज्ञापन

Inauguration of country's first beti Bachao Beti padhao Chowk in Haryana
अमिषा पटेल

सांसद कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से ही समाज में कन्या भ्रूण हत्या की बुराई को मिटाने के लिए देशवासियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। मेरा आसमान संस्था के माध्यम से वे प्रतिवर्ष गरीब बेटियों की शादियां करवाने के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा के लिए भी सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर 10 में बनने वाला राजकीय कन्या महाविद्यालय 10 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया जाएगा, जिस पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

पुलिस लाइन मैदान में मंथन थियेटर के कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल के साथ-साथ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरीश शर्मा, मनदीप राणा, अरविंद अग्रवाल लक्की, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरला कपूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सहोता मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed