फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the Sarpanch murder case, Harnoor Noor, a henchman of Prabh Dasuwal, was killed in a police encounter.

Chandigarh News: सरपंच हत्याकांड में प्रभ दासूवाल का गुर्गा हरनूर नूर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Tue, 06 Jan 2026 07:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
In the Sarpanch murder case, Harnoor Noor, a henchman of Prabh Dasuwal, was killed in a police encounter.
भिखीविंड में इनकाउंटर वाले क्षेत्र का जायजा लेते डीआइजी स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र लांबा।
-नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, जवाबी कार्रवाई में मारा गया
विज्ञापन

----
श्री खडूर साहिब (तरनतारन)।
गांव वल्टोहा संधुआं के सरपंच झरमल सिंह की हत्या के मुख्य शूटर को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में मार गिराया। मृतक हरनूर सिंह उर्फ नूर अमृतसर के गांव कत्थूनंगल का रहने वाला था। वह गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के लिए काम करता था। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। डीआईजी स्नेहदीप शर्मा और एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरपंच झरमल सिंह की हत्या करवाने वाले गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुर्गे क्षेत्र में अन्य वारदातों की फिराक में सक्रिय हैं। इसके बाद एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतपन सिंह और डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) जगजीत सिंह चहिल के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की विशेष टीम ने भिखीविंड क्षेत्र में नाकाबंदी और चौकसी बढ़ा दी।मंगलवार बाद दोपहर पुलिस टीम ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण एक पुलिसकर्मी की जान बच गई। इसके बाद एसएसपी सुरेंद्र लांबा की अगुवाई में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी मौके पर ही ढेर हो गया।
सरपंच से मांगी गई थी रंगदारी
एसएसपी लांबा ने बताया कि सरपंच झरमल सिंह से गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने दो बार रंगदारी मांगी थी। इससे पहले दासूवाल के गुर्गों ने सरपंच पर जानलेवा हमला भी किया था जिसमें उसकी आढ़त का मुनीम घायल हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार को हुई सरपंच की हत्या से पहले हरनूर सिंह उर्फ नूर ने प्रभ दासूवाल के कहने पर रेकी की थी। हालांकि वह हत्या करने वाले शूटरों में शामिल था या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पर हमले की साजिश में भी नाम
पुलिस के अनुसार पंजाब कांग्रेस के महासचिव हरमन सेखों पर दो बार जानलेवा हमला करने की साजिश में भी हरनूर नूर की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उसने प्रभ दासूवाल के निर्देश पर हरमन सेखों की रेकी की थी। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान भी शूटर उन्हें निशाना बनाने पहुंचे थे, लेकिन समय रहते पुलिस पहुंचने से वारदात टल गई। एसएसपी ने कहा कि डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तरनतारन पुलिस को यह अहम सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आठ माह में सात बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया
-10 मई, 2025: जगरांव के पास एक मुठभेड़ में एक नशा तस्कर राजकुमार को पुलिस ने मार गिराया।
-8 जुलाई, 2025: पंजाब पुलिस ने अबोहर में कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले में दो गैंगस्टरों को मार गिराया था।
-24 नवंबर, 2025: अमृतसर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या के मामले में तरनतारन का राजा बिल्ला एनकाउंटर में ढेर।
-9 दिसंबर, 2025 तरनतारन में सुखबीर उर्फ सुखा कोटली एनकाउंटर में मारा गया। किराना स्टोर के मालिक की हत्या की थी।
-16 दिसंबर, 2025: कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मुख्य आरोपी हरपिंदर (मिड्डू) को मार गिराया।
-6 जनवरी, 2026: तरनतारन के सरपंच झरमल सिंह की हत्या में गैंग्सटर प्रभ दासूवाल के गुर्गे हरनूर सिंह को ढेर किया।

भिखीविंड में इनकाउंटर वाले क्षेत्र का जायजा लेते डीआइजी स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र लांबा।

भिखीविंड में इनकाउंटर वाले क्षेत्र का जायजा लेते डीआइजी स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र लांबा।

भिखीविंड में इनकाउंटर वाले क्षेत्र का जायजा लेते डीआइजी स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र लांबा।

भिखीविंड में इनकाउंटर वाले क्षेत्र का जायजा लेते डीआइजी स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र लांबा।

भिखीविंड में इनकाउंटर वाले क्षेत्र का जायजा लेते डीआइजी स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र लांबा।

भिखीविंड में इनकाउंटर वाले क्षेत्र का जायजा लेते डीआइजी स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र लांबा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article