फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the land transfer dispute, he entered the house and was beaten, case on 20

Chandigarh News: जमीन तबादले की रंजिश में घर में घुसकर पीटा, 20 पर केस

Tue, 13 Jun 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
In the land transfer dispute, he entered the house and was beaten, case on 20
मोहाली। गांव अलीपुर में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति से 20 लोगों की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 16 लोगों को केस में नामजद करने के साथ चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान रूपिंदर सिंह, राजविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनवीर सिंह, वरिंदर सिंह, जसवीर सिंह, दविंदर सिंह, सतनाम सिंह सत्ता, शलविंदर कौर, बलजिंदर सिंह, संदीप सिंह, संदीप कौर, जरनैल सिंह, सुखविंदर कौर, निक्की, छोटी के रूप में हुई है। वहीं, चार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता जगतार सिंह (42) ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उनके पिता से जमीन का तबादला किया था। उनके घर के पास जो जमीन थी, वह उनकी थी। उनके पिता से उन्होंने यह जमीन लिखित में बदलकर ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक खेती योग्य जमीन दी थी। इस पर वह ही खेती कर रहे थे। तीन साल पहले उन्होंने उनसे वह जमीन वापस ले ली। इससे वे रंजिश रख रहे थे। इसी रंजिश के चलते आरोपी आठ जून को रात करीब साढ़े दस बजे घर पर आए। इस दौरान वह और उसकी भाबी गुरप्रीत कौर, माता गुरप्रीत कौर, लड़की मनकीरत कौर और लड़के शरनप्रीत सिंह के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान आरोपी घर के गेट के बाहर खड़े होकर गालियां निकालने लगे। उनका शोर सुनकर वे घर से बाहर आंगन में आए तो देखा कि उक्त आरोपी हाथों में लाठियां लेकर खड़े थे। वह धमकियां देकर उसे जान से मारने की बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गेट को तोड़ने की कोशिश करते हुए घर पर पथराव कर दिया। वहीं, गेट के साइड की खिड़की खोलकर दविंदर, जसवीर और संदीप अंदर आ गए। इस दौरान उन्होंने उसे पीटा। जब उसे छुड़ाने घरवाले आए तो उनसे हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपी पहले भी करते रहे हैं मारपीट
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले भी लोगों से मारपीट करते रहे हैं। उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने उनसे अपना बनता हिस्सा लिया था। इसमें कुछ भी गलत नहीं था। उन पर हमला करके घायल करना उनकी साजिश है ताकि वह जमीन उन्हें वापस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed