{"_id":"958e8427680f99dfc222037dcbae9c58","slug":"in-panchkula-mobile-and-sim-will-not-easy-to-get-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में अब आसानी से नहीं मिलेगा मोबाइल और सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में अब आसानी से नहीं मिलेगा मोबाइल और सिम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीपी अनिल कुमार धवन ने जिले में चल रही सभी मोबाइल टेलीकॉम कंपनियों को आदेश जारी किए हैं कि मोबाइल कनेक्शन देने से पहले उपभोक्ता से उनके रिहायश का पुख्ता सबूत लें।
विज्ञापन
उनकी फोटो भी लें, जिससे कि ग्राहकों का पूरा रिकार्ड रखा जा सके। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस संबंध में मासिक रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को देना आवश्यक है।
विज्ञापन
यह आदेश उन दुकानदारों पर भी लागू होगा जो मोबाइल फोन की खरीद फरोख्त और रिपेयरिंग करते हैं। उन्हें भी ऐसे खरीद-फरोख्त के मामलों का पूरा रिकार्ड रखना होगा।
विज्ञापन
मोबाइल फोन खरीदने और बेचने वाले से एक शपथ पत्र लेना जरूरी होगा। शपथ पत्र में बेचने वाले या खरीदने वाले के साथ मोबाइल का विवरण दर्ज किया जाएगा।
इसी प्रकार एसटीडी और आईएसडी बूथ चलाने वाले लोगों को भी की गई काल और ग्राहकों का पूरा रिकार्ड रखना होगा।