फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Kurukshetra over 600 professionals, teachers and researchers

कुरुक्षेत्र में जुटेंगे 600 से अधिक प्रोफेशनल, शिक्षक एवं शोधार्थी

Thu, 21 Aug 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Aug 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
In Kurukshetra over 600 professionals, teachers and researchers
केयू इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस भेषजय संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसी राणा ने कहा कि संस्थान की ओर से शुक्रवार को विश्वविद्यालय के आरके सदन में फार्मास्युटिकल विज्ञान शिक्षण क्षेत्र की चुनौतियां एवं संभावनाओं विषय पर होने वाली दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य फार्मास्युटिकल उद्योग, रेगुलेटरी बॉडी व इस क्षेत्र में शिक्षण से जुड़े लोगों को एक मंच पर इकट्ठा करना है।
विज्ञापन


ताकि इन तीन क्षेत्र के लोग एक साथ मिलकर देश में फार्मास्युटिकल उद्योग को एक नई दिशा दे सकें। वे गुरुवार को इस कान्फ्रेंस के संदर्भ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में फार्मास्युटिकल उद्योग बड़ी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में शिक्षण व रेगुलटरी बॉडी व उद्योग की चुनौतियां निरंतर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर से आने वाले विशेषज्ञ इस उद्योग की वर्तमान स्थिति व भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रोफेसर राणा ने बताया कि केयू के लिए यह गर्व का विषय है कि पहली बार संस्थान बड़े स्तर पर इस तरह की कान्फ्रेंस का आयोजन करने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केयू में 22 व 23 अगस्त को उद्घाटन सत्र में हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर डॉ. जीएल सिंघल मुख्य अतिथि होंगे। प्रोफेसर एसी राणा ने बताया कि उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. डीडीएस संधू करेंगे व एपीटीआई के अध्यक्ष महेश बुरांडे कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।

वहीं 22 अगस्त को ही इस कान्फ्रेंस के तहत एक स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे व केयू कुलसचिव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कान्फ्रेंस के अंतिम दिन 23 अगस्त को एक अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश भर से आए शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल डॉ. जीएन सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

जबकि चेयरमैन कांफेडरेशन ऑफ इंडियन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर प्रोफेसर राघवेंद्र तंवर करेंगे। मौके पर संस्थान के प्राध्यापक डा. धीरेंद्र कौशिक, डा. अजय कुमार व डॉ. सुनील वर्मा सहित विभाग के अन्य शिक्षक मौजूद थे।

तकनीकी सत्रों में भाग लेंगे विशेषज्ञ
फार्मास्युटिकल साइंस भेषजय विज्ञान संस्था की ओर से होने वाली कान्फ्रेंस के तकनीकी एनआईपीआर मोहाली के अध्यक्ष प्रोफेसर सरनजीत सिंह, राजस्थान हेल्थ यूनिवर्सिटी के डीन प्रोफेसर मुकुल माथुर, केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के मोलिक्यूल मेडिसन विभाग से हरीश चंद्र सहित कई अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे।


फार्मास्युटिकल साइंस क्षेत्र के दिगगजों को अवार्ड    
कॉन्फ्रेंस के तहत शनिवार को फार्मास्युटिकल साइंस क्षेत्र में काम कर रहे अग्रणी लोगों को राम गोपाल गुप्ता, मेमोरियल लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 2014, अनिरुद्ध कुमार बिश्नोई मेमोरियल बेस्ट प्रिंसीपल अवार्ड 2013-2014, प्रभु दयाल मेमोरियल बेस्ट फार्मेसी टीचर अवार्ड, एपीटीआई हरियाणा ब्रांच यंग फार्मेसी टीचर अवार्ड, एपीटीआई हरियाणा ब्रांच साइंटिस्ट अवार्ड, एपीटीआई हरियाणा ब्रांच बेस्ट रेगुलेटरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed