फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tokyo Olympics: Milkha Singh said In 2018 Neeraj will bring gold in Olympics

टोक्यो ओलंपिक: 2018 में 'उड़न सिख' ने कहा था- ओलंपिक में नीरज ही लाएगा सोना, तीन साल बाद सपना हुआ साकार

Sat, 07 Aug 2021 09:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 09:12 PM IST
सार

वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में नीरज ने जब जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था तब मिल्खा सिंह ने नीरज को बधाई देते हुए कहा था ‘वेलडन नीरज, मुझे तुम पर गर्व है’। तब अमर उजाला से विशेष बातचीत में मिल्खा सिंह ने कहा था कि जिस तरह से यह लड़का लगातार मेहनत कर पदक जीत रहा है, मुझे उम्मीद है देश के लिए यह ओलंपिक में पदक जरूर लाएगा।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Milkha Singh said In 2018 Neeraj will bring gold in Olympics
नीरज चोपड़ा ने मिल्खा सिंह का सपना किया पूरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 ‘मुझे नीरज चोपड़ा से पूरी उम्मीद है कि वह देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जरूर जीतेगा’ उड़न सिख मिल्खा सिंह की यह बात शनिवार को सच हो गई। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने न केवल मिल्खा सिंह के सपने को साकार किया बल्कि उन्हें अपने सबसे बड़ी श्रद्धांजलि पेश कर दी। ओलंपिक स्वर्ण पदक को उन्होंने उड़न सिख मिल्खा सिंह को समर्पित कर दिया।

विज्ञापन


देश के महान धावक स्वर्गीय मिल्खा सिंह जब तक जीवित रहे, वह हमेशा नीरज चोपड़ा से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद करते रहे। जीवन के आखिरी समय तक उनका सपना था कि उनके मरने से पहले देश का कोई युवा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक लाए। हाल ही में मिल्खा सिंह इस दुनिया से विदा हो गए लेकिन उनके सपने को नीरज ने साकार कर दिया। मिल्खा सिंह को पदक समर्पित करते हुए नीरज ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


आज ऊपर पापा खुशी से रो रहे होंगे : जीव मिल्खा सिंह
उड़न सिख मिल्खा सिंह के बेटे पद्मश्री और अंतरराष्ट्रीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि आज ऊपर पापा खुशी से रो रहे होंगे। भावुक होकर मैं यह शब्द लिख रहा हूं। आज देश के लिए गर्व का क्षण है। नीरज की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को सलाम। उम्मीद है वह अपने खेल में और सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 साल पहले शहर के ही अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक में जीता था सोना
वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में चंडीगढ़ के ही अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। उसके बाद से कोई भी खिलाड़ी स्वर्ण पदक लाने में कामयाब नहीं हो सका था। 13 साल बाद नीरज ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं ओलंपिक के इतिहास में एथलेटिक्स में देश को कभी भी स्वर्ण नहीं मिला था। यह सूखा भी आज नीरज ने खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed