फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Imran Chishti arrested  for inciting violence against Sikhs in Nankana Sahib Gurdwara 

ननकाना साहिब में हिंसा भड़काने के आरोप में इमरान चिश्ती गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2020 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Imran Chishti arrested  for inciting violence against Sikhs in Nankana Sahib Gurdwara 
इमरान चिश्ती - फोटो : ANI

पाकिस्तान के पंजाब में ननकाना साहिब में सिखों के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने इमरान चिश्ती नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि ननकाना साहिब में हुई घटना की देश भर में निंदा हो रही है। इसी के साथ इस घटना के बहाने माहौल खराब होने से बचाने के लिए कोशिशें भी की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में की गई पत्थरबाजी के बाद पैदा हुए तनाव के बीच हिन्द-पाक दोस्ती मंच (भारत-पाकिस्तान) चैप्टर के सदस्यों ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब परिसर में एक बैठक का आयोजन किया। 

लगभग दो वर्ष बाद दोनों देशों के इस मंच के सदस्य इकट्ठे हुए। इस बैठक में सभी ने कहा कि राजनीतिक तनाव के बावजूद दोनों देशों के लोगों को आपस में मिलने से नहीं रोका जाना चाहिए। 

दोनों देशों की सरकारें व्यापार खोलें। कृषि उत्पाद एक दूसरे देश में बेचे-खरीदें जाएं। व्यापार की शर्तों को सरल किया जाए। समझौता एक्सप्रेस और सद्भावना बस शुरू की जाए। 


मंच के सदस्य रमेश यादव ने बताया कि बैठक में दोनों देशों के बुद्धिजीवियों की राय थी कि जब बातचीत के सभी दरवाजे सरकारों ने बंद कर दिए उस समय लोग अभी खिड़की से झांक कर मधुर संबंधों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 

इस बैठक में शामिल होने के लिए सतनाम माणिक, डॉ. लखविंदर जौहल, दीपक बाली, अमरजीत, डॉ. इंद्रजीत पसरीचा, चरणजीत नाभा और सुरजीत जज भी करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब गए थे।

इस घटना को लेकर देश के सिख समाज में भी उबाल है। घटना के विरोध  और देश में अमन की खातिर समाज के विभिन्न हिस्सों में गतिविधियां जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed