ITI पास छात्रों के लिए जरूरी खबर, 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट पाने का मौका, जानें आवेदन की तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई पास करने वाले विद्यार्थी 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट पाने के लिए मार्च 2020 में अपनी परीक्षा दे सकेंगे। 8वीं कक्षा की योग्यता वाली ट्रेड से आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने पर 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके अलावा हिंदी कोर या अंग्रेजी कोर में से कोई एक विषय की परीक्षा देकर 10वीं के बाद आईटीआई करने वाले विद्यार्थी 12वीं का सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।
विद्यार्थियों की परीक्षा मार्च 2020 में होगी और इसके लिए 16 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। 16 अक्तूबर के बाद लेट फीस के बाद आवेदन करना होगा। इनके अलावा स्कूली परीक्षार्थी, स्वयंपाठी, अतिरिक्त विषय, री अपीयर, अंक सुधार आदि के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
आईटीआई से डिप्लोमा हासिल करने के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में दिक्कतें आती थीं। उन्हें आईटीआई करने के बाद भी 10वीं या 12वीं कक्षा पास करने के लिए दाखिला लेकर उस कक्षा की सभी परीक्षाएं पास करनी होती थीं। इससे विद्यार्थियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे, लेकिन वर्ष 2016 में केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के बाद हरियाणा आईटीआई में भी नई व्यवस्था लागू कर दी गई।
बोर्ड के अनुसार दसवीं के बाद आईटीआई में दो वर्षीय ट्रेड के साथ 12वीं के हिंदी या अंग्रेजी भाषा में से कोई एक भाषा उत्तीर्ण करने पर बोर्ड 12वीं के समकक्ष मान्यता देगा। 10वीं के बाद 1 वर्षीय ट्रेड के आधार पर विभाग द्वारा एक वर्ष के अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र को शामिल कर 12वीं की हिंदी या अंग्रेजी भाषा में एक भाषा उत्तीर्ण करने पर बोर्ड द्वारा संचालित 12वीं परीक्षा के समकक्ष मान्यता दी जाएगी।
यह रहेगा शेड्यूल
- साधारण फीस के साथ 16 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन।
- 17 से 21 अक्तूबर तक 100 रुपये की अतिरिक्त फीस।
- 22 से 26 अक्तूबर तक 300 रुपये की अतिरिक्त फीस।
- 27 से 31 अक्तूबर तक 1000 रुपये की अतिरिक्त फीस।