{"_id":"634da40520a04e76cf157d45","slug":"important-meeting-of-bjp-today-regarding-adampur-and-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव: 21 से भाजपा तो 24 के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में, आज BJP की अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव: 21 से भाजपा तो 24 के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में, आज BJP की अहम बैठक
Tue, 18 Oct 2022 12:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:29 AM IST
सार
आदमपुर उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उपचुनाव के मैदान को स्टार प्रचारकों का इंतजार का है। भाजपा के स्टार प्रचारक 21 से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक 24 के बाद आएंगे।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर होगी। 11 बजे के बाद होने वाली बैठक में आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव पर चर्चा की जाएगी। भाजपा का आठ साल का कार्यकाल इसी महीने 26 अक्तूबर को पूरा हो रहा है। आदमपुर और पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण आठ साल के कार्यकाल का जश्न कैसे और कब मनाया जाए, इसके लिए विधायकों की राय ली जाएगी।
विज्ञापन
आदमपुर उपचुनाव के साथ ही जिला परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने की भी रणनीति बनेगी। भाजपा इस सरकार के कार्यकाल में हुए बरोदा और ऐलनाबाद उपुचनाव हार चुकी है, अब आदमपुर किसी सूरत में नहीं हारना चाहती। यहां पार्टी पूर्व सीएम भजनलाल परिवार के सहारे पहली बार कमल खिलाना चाह रही है।
विज्ञापन
आदमपुर के रण को स्टार प्रचारकों का इंतजार
आदमपुर उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उपचुनाव के मैदान को स्टार प्रचारकों का इंतजार का है। भाजपा के स्टार प्रचारक 21 से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक 24 के बाद आएंगे। आप के दिग्गज भी दिवाली के बाद ही प्रचार करेंगे। आदमपुर उप चुनाव में फिलहाल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें चार प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के प्रचार में उनके दलों के स्टार प्रचारक भी आएंगे। उम्मीदवार के समर्थन में 31 अक्तूबर तक रैली, जनसंपर्क, रोड शो कर सकेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से अभी केवल भव्य बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, रेनुका बिश्नोई ही प्रचार की कमान थामे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रचार कर रहे हैं। आप प्रत्याशी के लिए राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, डॉ. अशोक तंवर ही जनसंपर्क कर रहे हैं। आदमपुर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से 35 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अलावा त्रिपुरा के पूर्व सीएम और प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लव देब शामिल हैं। कांग्रेस की लिस्ट में 39 प्रचारक हैं, जिसमें प्रदेश के बाहर से कोई नेता शामिल नहीं है।