फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Important meeting of BJP Panna Pramukhs in Rohtak

Haryana: भाजपा पन्ना प्रमुखों को मिला जीत का मूलमंत्र, कहा- 15 परिवारों के बनें मुखिया, सुख-दुख में हों शामिल

Sun, 23 Jul 2023 03:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jul 2023 03:12 PM IST
सार

बैठक में भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा की धरती पर 2014 में छोटूराम की प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगाई। वह हरियाणा और यहां के लोगों को करीब से जानते हैं। छोटूराम को विश्व में पहचान दिलाई। हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति है।

विज्ञापन
Important meeting of BJP Panna Pramukhs in Rohtak
रोहतक में पन्ना प्रमुखों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुड्डा के गढ़ गढ़ी सांपला किलोई हलका में आयोजित पन्ना प्रमुखों की बैठक में रविवार को हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने पन्ना प्रमुखों को जीत का मूलमंत्र दिया और कहा कि वह 15 परिवारों के मुखिया बनें और उनके हर सुख-दुख में शामिल हों। इसके बाद केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता। मंच से उन्होंने राहुल गांधी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


नई अनाज मंडी में आयोजित पन्ना प्रमुख की बैठक में भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा की धरती पर 2014 में छोटूराम की प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगाई। वह हरियाणा और यहां के लोगों को करीब से जानते हैं। छोटूराम को विश्व में पहचान दिलाई। हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति है। मोदी को हराने की बात कही जा रही है, क्योंकि मोदी ने कोई घोटाला नहीं किया और उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। 
विज्ञापन


विश्व में देश को मोदी ने एक पहचान दी। मोदी का विरोध करने वाले पहले बताएं कि देश में मोदी क्यों नहीं आना चाहिए। बिहार में आयोजित एक सम्मेलन का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव व सीएम ममता बनर्जी व अन्य पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके घोटाले रोजाना सामने आ रहे हैं। ये सब जेल जाने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि हरियाणा की धरती पर जैसे ही उन्होंने खेतों में कदम रखा, यहां बाढ़ आ गई। भगवान को भी इनका नाटक पसंद नहीं आया। उन्होंने पूछा कि कांग्रेसी कोरोना के संक्रमणकाल में कहा थे। जनता की मदद क्यों नहीं की। अब भूपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि सरकार आएगी तो ये कर देंगे वह कर देंगे। वह बताएं कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्यों नहीं किया। वह जनता को बेवकूफ और भावुक बनाना छोड़ दें। अब हरियाणा की जनता उन्हें दुकान चलाने का मौका नहीं देगी। देश में तीसरी बार कमल खिलेगा और हरियाणा से 10 की 10 सीट भाजपा को मिलेंगी। 

बोगस वोट डलने से बचा लें, जीत तय: शर्मा

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मंच से भाजपा नेता सतीश नांदल से कहा कि वह अपने हलके में बोगस वोट डलने से बचा लें बस, उनकी जीत तय है। चुनाव आता है तो जोर दिखाया जाता है, वह पहले से ही इस पर कार्य शुरू कर दें। उन्होंने इलेक्शन कमीशन से मांग की है कि मत डालने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया जाए। कम से कम इस क्षेत्र के लिए तो जरूर, चाहे प्रयोग के रूप में ही कर लें। 

उन्होंने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बोगस वोट न डलती तो वह कम से कम दो लाख वोटों से हारते। कांग्रेस के कार्यकाल में पिता-पुत्र सांपला में एसडीएम व डीएसपी तक नहीं बैठा पाए और अब दावे कर रहे हैं लेकिन यह कार्य भाजपा सरकार ने कर दिखाया है। 

वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस भाई चारा तोड़ने में आगे है। इन्होंने जातिगत दंगे कराए, जबकि पहले हरियाणा का भाईचारा देश में माना जाता था। ये प्रदेश में आग लगवा कर गांधी की प्रतिमा के चक्कर काट रहे थे। वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की पहली रैली यही हुई थी और जो घोषणाएं की वह पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed