फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issued four-day cold-day alert in Punjab

Punjab Weather: पंजाब में कोहरे से राहत, ठंड का सितम जारी, चार दिन कोल्ड-डे का अलर्ट

Wed, 10 Jan 2024 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jan 2024 12:23 AM IST
सार

पंजाब में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की आशंका जताई है। वहीं मंगलवार को दिन के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। गुरदासपुर लगातार तीसरे दिन सबसे ठंडा रहा है। यहां सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issued four-day cold-day alert in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। सुबह से ही धुंध की आवाजाही ने विमान और ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी। वहीं, पंजाब में भी ठंड का सितम जारी है। प्रदेश में लगातार कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। राहत की बात है कि सोमवार रात से सूबे में कोहरे से हल्की राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। विभाग ने बुधवार से लेकर शनिवार तक कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर धुंध भी छाई रह सकती है।

विज्ञापन

दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की कमी

मंगलवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इसके बाद पंजाब का अधिकतम तापमान अब सामान्य से 8.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। एसबीएस नगर का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का पारा 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे रहा। इसी तरह से लुधियाना का पारा 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे, पटियाला का 11.0 डिग्री, जो सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे, बठिंडा का पारा 10.0 डिग्री रहा और यह सामान्य से 11.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन ठंडा रहा गुरदासपुर

पंजाब के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस पारा गुरदासपुर का रहा। जबकि अमृतसर का पारा 6.7 डिग्री, लुधियाना का 7.6 डिग्री, पटियाला का 7.0 डिग्री, पठानकोट का भी 7.0, बठिंडा का 7.0, एसबीएस नगर का 6.9 और फरीदकोट का 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed