{"_id":"5b2b30614f1c1bf16e8b8f23","slug":"illegal-mining-in-punjab-government-policy-for-forest-offficers-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में वन अधिकारियों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, माफिया से मुकाबले को दिए जाएंगे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में वन अधिकारियों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, माफिया से मुकाबले को दिए जाएंगे हथियार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन अधिकारियों पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ी पहल की है, जिसके तहत कर्मचारियों को हथियारबंद करने की योजना है। जल्द ही इस संबंध में नई नीति तैयार करके मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।
यह खुलासा करते हुए पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि गांव स्यूंक में घटी घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि रेत और लकड़ी माफिया की तरफ से वन कर्मचारियों पर किए गए हमलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और भविष्य में विभागीय कर्मचारियों को हथियारों से लैस किया जाएगा।
उन्होंने वन विभाग के उच्च अधिकारियों को नई नीति को जल्द तैयार करने के आदेश देते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य के जंगलों और जंगली क्षेत्रों के साथ-साथ विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

घायलों को वित्तीय मदद, सरकारी खर्च पर इलाज
अवैध खनन
धर्मसोत ने कहा कि गांव स्यूंक की घटना में गंभीर रूप से घायलों को 50 -50 हज़ार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 21 -21 हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र की चौकीदारी के लिए पूरी ताकत लगाने वाले इन कर्मचारियों को स्वस्थ होकर काम पर लौटते ही दो-दो इंक्रीमेंट के साथ विभाग की तरफ से बहादुरी पुरस्कार दिए जाएंगे।
हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार
धर्मसोत ने बताया कि पंजाब पुलिस ने वन गार्ड रविंदर सिंह के बयानों के आधार पर सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती पुत्र बलविंदर सिंह, सतविंदर सिंह उर्फ हैपी पुत्र सुरिंदर सिंह, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र सोहन सिंह और इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदा पुत्र जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर व ट्राली और आई-20 कार भी बरामद हो चुकी है।
यह है मामला
धर्मसोत ने बताया कि वन विभाग के ब्लॉक अफसर दविंदर सिंह, वन गार्ड रवींद्र सिंह, बेलदार करनैल सिंह, बेलदार राजिंदर सिंह, दैनिक वेतन भोगी भाग चंद और महिंदर सिंह की तरफ से ज़िला एसएएस नगर के गाँव शियूंक-शिंगारीवाला सड़क मार्ग पर 19 जून, 2018 को रात 10:30 बजे लगाए नाके के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा उन पर हमला कर दिया गया था।