फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ignoring FCI... Despite purchasing, four lakh bags of paddy are dumped in the grain market, farmers are worried.

Chandigarh News: एफसीआई की अनदेखी... खरीदने के बावजूद अनाज मंडी में डंप पड़ी हैं धान की चार लाख बोरियां डंप, किसान परेशान

Tue, 17 Oct 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ignoring FCI... Despite purchasing, four lakh bags of paddy are dumped in the grain market, farmers are worried.
चंडीगढ़। एफसीआई की अनदेखी के कारण सेक्टर- 39 स्थित अनाज मंडी में धान की चार लाख बोरियां कई दिनों से डंप पड़ी हुई हैं। स्थिति यह है कि इन बोरियों में पड़े अनाज को एफसीआई खरीद चुका है, लेकिन उसका उठान नहीं करवा रहा है जिससे मंडी में धान की आवक प्रभावित होने लगी है। जो किसान माल लेकर आ रहे हैं उन्हें परेशान और निराश होना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें काफी मशक्कत के बाद धान की बोरियां मंडी के अंदर पहुंचने में सफलता मिल रही है। वही मंडी के आढ़तियों का कहना है कि एफसीआई के अधिकारी इसे लेकर कोई भी जवाब नहीं दे रहे हैं जिससे स्थिति दिनों दिन और बदतर होती जा रही है। सोमवार को हुई बारिश के दौरान धान की कई बोरियां भी भीग गईं।
विज्ञापन



ग्रेन मार्केट आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मित्तल ने बताया कि 1 अक्तूबर से शुरू हुए धान की बिक्री में पंजाब समेत आसपास के किसानों ने अब तक लगभग 4 लाख बोरी से ज्यादा धान की बिक्री की है। एक बोरी में 37 किलो धान है। एफसीआई उसकी पहले दिन से ही खरीद कर रही है, लेकिन खरीदे गए माल को हटाने की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है जिससे मंडी में नया माल लाने व उसके रखरखाव में परेशानी हो रही है। इस संबंध में लगातार एफसीआई के जिला प्रबंधक से वार्ता की जा रही है। उनकी तरफ से लगातार इस बात का आश्वासन मिल रहा है कि जल्द ही माल उठा लिया जाएगा। लेकिन अब तक खरीदे गए स्टॉक को हटाने की कोई प्रक्रिया नहीं हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि धान खरीद की प्रक्रिया 40 दिनों तक चलेगी। इसके लिए सेक्टर-26 की मंडी के 20 आढ़तियों को सेक्टर- 39 की ग्रेन मार्केट में अस्थायी दुकान दी गई हैं। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मंडी में खरीद बिक्री होगी। इसके लिए मंडी कमेटी को व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। मंडी कमेटी की देख-रेख में मंडी में सभी आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed