{"_id":"0187ac204f758541305a0df2b13d972c","slug":"ig-college-s-three-students-in-top-ten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी कालेज की तीन छात्राएं टॉप टेन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी कालेज की तीन छात्राएं टॉप टेन में
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीकॉम के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।
बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी सोनिया ने 600 में से 558 अंक लेकर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया तो पूजा रानी ने 553 अंक लेकर चौथा स्थान झटका। मनीषा रानी ने 544 अंकों के साथ छठे और कोमल रानी नेे 522 अंकों के साथ बारहवां, रिधिमा ने 520 अंक लेकर 14वां, अंजू रानी 517 अंक लेकर 17वां स्थान हासिल किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं के शानदार परीक्षा परिणाम पर कॉलेज में खुशी की लहर हैै।
अच्छे परीक्षा परिणामों पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरजीत बहादुर खुरानियां ने छात्रा सोनिया को 5100 रुपये और पूजा व मनीषा को 1100-1100 रुपये बतौर ईनाम दिए। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के उप प्रधान रामबहादुर खुरानियां ने छात्राओं को अच्छे परीक्षा परिणामों पर उनके अभिभावकों को बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डा. साधना ठुकराल ने छात्राओं व कॉमर्स विभाग के प्राध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अच्छे परिणाम सफलता की कुंजी होते हैं। परिश्रम के बल पर हम वह सब प्राप्त कर सकते हैं, जो हम सपना देखते हैं। केवल आवश्यकता होती है तो उसके अनुसार परिश्रम करने की। इस अवसर पर रेनु बिंदलिश, मममा सोनी, सुमन तंवर, प्रियंका, हर्ष व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।