{"_id":"74e5d9a97e23d7c761d1b811bd45db40","slug":"if-you-want-to-go-to-elante-mall-read-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलांते मॉल की साइड जाना है तो इधर ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलांते मॉल की साइड जाना है तो इधर ध्यान दें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Nov 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने फेज-1 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैफिक की बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए एलांते मॉल के आसपास वन वे ट्रैफिक सिस्टम को लागू कर दिया है।
इस संबंध में चंडीगढ़ की परिवहन सचिव भावना गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी की गई। इसमें स्पष्ट किया गया है कि एलांते मॉल के आसपास ट्रैफिक एंटी क्लॉकवाइस डायरेक्शन में चलेगा। यह अधिसूचना तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
एलांते मॉल में हर रोज सैकड़ों लोग आते हैं और वीकेंड पर तो भीड़ और बढ़ जाती है। एलांते में बेशक तीन हजार कारों की पार्किंग है लेकिन इसके बावजूद मॉल के आसपास कई गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने ही चंडीगढ़ के उपायुक्त मोहम्मद शाईन ने मॉल के आसपास वन वे ट्रैफिक करने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर एसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को भेजा था।
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चंडीगढ़ और चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज ने भी हाल ही में प्रशासन से मिल कर इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैफिक की दिक्कत को दूर करने को कहा था।
चंडीगढ़ के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट-2031 में भी इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैफिक समस्या का उल्लेख किया गया है। ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का भी प्रस्ताव था जिसे रद्द कर दिया गया था।
मॉल्स के कारण बढ़ा ट्रैफिक :
इंडस्ट्रियल एरिया में खुले तीन मॉल्स के कारण सड़क पर पार्किंग की समस्या के साथ ट्रैफिक जाम भी लगातार बढ़ रहा है। वीकेंड पर तो सेक्टर-29 से इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवेश करते ही लोग जाम में फंस जाते हैं और उन्हें काफी समय मॉल तक पहुंचने में लग जाता है।
पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट ने दो माह पहले एसपी ट्रैफिक को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया था। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए थे कि इंडस्ट्रियल एरिया मे मॉल्स के बाहर सड़क पर गाड़ियों की पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट ने पुलिस से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि मॉल्स के बाहर सड़क पर कोई भी गाड़ी न खड़ी हो।